
श्रीदेवी के निधन पर ख़बर 24 एक्सप्रेस की श्रद्धांजलि, उनकी कुछ यादगार तस्वीरें
बॉलीवुड की बड़ी सुपरस्टार श्रीदेवी नहीं रहीं उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जैसे ही यह ख़बर लोगों को पता चली इसे सुनकर किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि इतनी जिंदादिल और एक बेहतरीन अदाकारा भला उन्हें कैसे छोड़कर जा सकती है। इस ख़बर से हर कोई गमज़दा है।

शादी समारोह में श्रीदेवी, उनकी अंतिम तस्वीर
बता दें कि श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई में शादी समारोह में हिस्सा लेने गयी थीं जहां उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी। रात लगभग 11:30 पर उनका निधन हुआ। जैसे ही इस खबर की पुष्टि हुई पूरा बॉलीवुड गमजदा हो गया।
राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ने भी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर दुःख जताया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके दुख जताया। उन्होंने कहा कि ‘प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा हो सकता है इस खबर से “मैं अभी सदमें में हूँ”। उन्होंने कहा कि वो एक डर में हैं कि एक जिंदादिल और हमेशा खुश रहने वाली इंसान ऐसे दुनिया को अलविदा कह जायेंगीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कनक यादव ने भी दुःख जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। कनक के कहा कि जैसे ही मुझे यह खबर पता चली तो विश्वास नहीं हुआ फिर कुछ लोगों ने फ़ोन करके बताया। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूँ? मेरी आँखों में आँसू हैं। श्रीदेवी मेरी फेवरेट हीरोइन में से एक थीं वो मेरी आदर्श थीं।
आपको बता दें कि श्रीदेवी के अस्मिक निधन से चारो ओर शोक है।
दो दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ नगीना, खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं।
श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उनकी पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट थुनविान थीं। नन्ही श्रीदेवी को मलयालम मूवी पूमबत्ता (1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने इस दौरान कई तमिल-तेलगु और मलायलम फिल्मों में काम किया और इनके लिए उनको कई पुरस्कार भी मिले।
श्रीदेवी ने अपने वयस्क करियर की शुरुआत साल 1979 में हिंदी फिल्म सोलवां सावन से की थी। हालंकि उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला से मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट जितेंद्र नजर आये थे। यह फिल्म 1983 ब्लॉकस्बस्टर फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में जितेन्द्र के साथ की। उसके बाद उनकी फिल्म तोहफा आई जिसने उस दौर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
****
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7