Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन के साथ हुआ गंभीर हादसा, हादसे में ड्राइवर समेत उनके एक नजदीकी रिश्तेदार की मौत : जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन के साथ हुआ गंभीर हादसा, हादसे में ड्राइवर समेत उनके एक नजदीकी रिश्तेदार की मौत : जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

 

 

राजस्‍थान से एक बड़ी खबर आ रही है। कोटा-चित्तौड़गढ़ हाइवे पर पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। उनके सिर में चोट आई है। इस दुर्घटना में एक शख्स के मारे जाने की भी खबर है।

 

“सूत्रों के मुताबिक जसोदाबेन के चचेरे भाई बसंत भाई की मौके पर मौत हो गई है। लेकिन अभी खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है।”

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन की गाड़ी आज सुबह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जशोदाबेन बाल-बाल बच गईं, हालांकि ड्राइवर और उनके एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। जानकारी के अनुसार ये हादसा करीब सुबह पौने दस बजे के आस पास हुआ है। जसोदाबेन बारां जिले के अटरू कस्बे में मंगलवार रात आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आईं थीं और बुधवार सुबह वहां से इनोवा कार से अहमदाबाद के लिए लौट रहीं थीं। उनके साथ कार में 6 रिश्तेदार भी सवार थे।

खबरों के मुताबिक, जसोदाबेन सहित तीन घायलों को चित्तौड़गढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसा आज सुबह चित्तौड़गढ़-कोटा हाइवे पर स्थित बेगूं के नजदीक काटूंदा मोड़ पर हुआ है। सूचना मिलते ही क्षेत्र के डीएसपी राजेश राजौरा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि जसोदाबेन बेगूं से अहमदाबाद जाने के लिए निकली थी। दुर्घटना सुबह करीब दस बजे हुई है।

 

 

“हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना क्या कारण रहा था। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार बताया जा रहा है कि जसोदा बेन की कार ट्रक से टकराई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हालांकि दुर्घटना के सही कारण को लेकर पुलिस कुछ भी नहीं कह पा रही है।”

 

 

 

जसोदाबेन बिल्‍कुल ठीक है और सड़क दुर्घटना के बाद वह पुलिसवालों के साथ चलकर गाड़ी में बैठी। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया।

जसोदाबेन अपने भाई अशोक के साथ मेहसाणा जिले के ऊंझा में रहती हैं।

बता दें कि इससे पहले जसोदाबेन 2016 में सुर्खियों में आईं थी जब अहमदाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) में एक आरटीआई आवेदन दायर कर उन्‍होंने नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए अपना पासपोर्ट हासिल करने के लिए जमा किए गए शादी से जुड़े दस्तावेजों का ब्योरा मांगा।

 

****

जगदीश जी तेली की रिपोर्ट

ख़बर 24 एक्सप्रेस

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe