Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / क्या भारत में सिर्फ जानवर ही बसते हैं। इंसानी रूपी जानवर, दिल दहला देने वाले इस वीडियों को देखकर आप और क्या कहँगे : मनीष कुमार की रिपोर्ट

क्या भारत में सिर्फ जानवर ही बसते हैं। इंसानी रूपी जानवर, दिल दहला देने वाले इस वीडियों को देखकर आप और क्या कहँगे : मनीष कुमार की रिपोर्ट

दिल दहला देने वाले इस वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

चेतावनी : यह वीडियो आपको परेशान कर सकता है। कमजोर दिल वाले इस वीडियो को न देखें और न ही बच्चों को ये वीडियो दिखाएं। इन वीडियो से आपके बच्चों पर मानसिक रूप से बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन आप बच्चों से प्यार करते हैं और उन पर किसी तरह का कोई जुल्म बर्दास्त नहीं कर सकते हैं तो यह वीडियो खुद भी देखें और दूसरों को भी जरूर भेजें। ऐसे हैवानों को सजा दिलवाना भी बेहद जरूरी है।

ऐसे जानवर रूपी इंसानों का क्या करिएगा। इन्हें आप सिर्फ जान से मारने का सोच सकते हैं। या फिर कड़ी से कड़ी सजा  के लिए कोर्ट जा सकते हैं। इस वीडियो को देखकर आप बच्चों पर हो रहे इस तरह के जुल्म अत्याचार को लेकर भारतीय कानून से कड़ी से कड़ी सजा के प्रावधान की मांग करेंगे। बच्चों पर इस तरह के अत्याचार के आपने महज़ दो वीडियो देखे हैं जिन्हें देखकर आप परेशान हो उठे। इससे भी बुरे और न जाने ऐसे कितने वीडियो हैं जो आपने नहीं देखें हैं।

यहां भारत में न जाने कितने असंख्यक मानसिक रोगी बसते हैं। इन मानसिक रोगियों का इलाज करना बेहद जरूरी है वरना इन नन्हें मासूमों का बच्चों बचपन बर्बाद हो जाएगा।
ये मासूम देश का भविष्य हैं। हमें देश के बच्चों को बचाने के लिए मुहिम छेड़नी होगी। हमें खुद आगे आकर देश को और देश के बच्चों को बचाना होगा।

आप खुद ही सोचिए जिस तरह ये हैवान अपने बच्चे को मार रहा है यह एक वीडियो है… इसी तरह के कितने सारे केस हैं जिसमें बच्चों को लेकर न जाने किस तरह के व्यवहार होते हैं।
तीन दिन पहले राजसमंद, राजस्थान का वीडियो भी आया था जो दिल दहला देने वाला था। उस वीडियो में एक वहशी बाप अपने बच्चों को मार रहा था जो इस वीडियो में भी हमने दिखाया है।
बहुत से लोगों के पास वो वीडियो पहुंचा और उस वहशी दरिंदे बाप को गिरफ्तार कर लिया गया।

न जाने यहां ऐसे कितने केस हैं जिसमें बच्चों को जान से भी मार दिया जाता है।
पत्नी के चरित्र पर शक हो तो बच्चों को मार दिया जाता है। घर में खुशहाली के लिए तांत्रिको द्वारा नन्हें मासूमों की बलि चढ़ा दी जाती है। मानसिक रोगियों द्वारा बच्चों को बुरी तरह मारा जाता है जो तड़प-तड़प कर दम तक तोड़ देते हैं। बच्चों में जान ही कितनी होती है।
अभी कुछ साल पहले एक मासूम फलक का केस भी आया था जिसे ख़बर 24 एक्सप्रेस द्वारा उजागर किया गया था। बाद में क्राइम पेट्रोल ने इस पर एक स्टोरी भी की। उस केस में एक 16 साल की लड़की ने 5 साल की मासूम बच्ची को सिगरेट से जलाया था। उसे पैर से पकड़ कर दीवार से दे मारा था।
इसके बाद उसी हालत में उसने 3 दिन बच्ची को रखा लेकिन बच्ची फिर भी जिंदा रही क्योंकि उसे हमारे सिस्टम की पोल खोलनी थी। उस बच्ची के केस में न जाने कितने जानवर उजागर हुए। और 6 दिन के बाद बच्ची ने एम्स में दम तोड़ दिया। पूरा एम्स क्या पूरा देश उस वक़्त उस बच्ची के लिए दुयाएँ कर रहा था ख़बर 24 एक्सप्रेस द्वारा उस बच्ची के लिए इंडिया गेट पर कैंडल मार्च भी निकाला गया था लेकिन बच्ची बच न सकी और इस क्रूर दुनिया को अलविदा कह गयी।

“बच्चे ऐसे हैवानों, मानसिक रोगियों का सॉफ्ट टारगेट होते हैं। बच्चे रोने के अलावा, दर्द से चीखने के अलावा कर भी क्या सकते हैं। बच्चों में जान ही कितनी होती है। यही दर्द, तड़प, और मासूमों की चीख हैवान, मानसिक रोगियों की थोड़ी देर की खुशी बन जाती है और बच्चों के लिए मौत का सबब”

हमारे देश में बच्चों के ऊपर इस तरह के जुल्म, अत्याचार को लेकर कोई ठोस कानून नहीं है। और अगर है भी तो उसका पालन नहीं होता। हमारी पुलिस उसको घरेलू हिंसा मानकर छोड़ देती है। या बच्चा ही तो है समझकर ज्यादा गंभीर नहीं होती है।
बहुत से माँ-बाप बस इसी बात का फायदा उठाकर हैवान बन जाते हैं। अपना गुस्सा इन मासूमों पर उतारते हैं।

“माँ बाप बच्चों को अपनी प्रॉपर्टी समझते हैं वो सोचते हैं कि जैसा चाहे व्यवहार करें, आखिर बच्चे तो हमारे ही हैं हमें किसी भी तरह का व्यवहार करने से भला रोक कौन सकता है।”

तो हम बच्चों की प्रोटेक्शन को लेकर इस हफ्ते कोर्ट में एक याचिका दायर कर रहे हैं। शायद बहुत से लोग इन बच्चों के दर्द को मजाक मान लेते होंगे लेकिन आप सोचिए जिस तरह से ये हैवान बच्चों को मारते हैं, बच्चों को तड़पाते हैं उस तड़प में कई बच्चे मर भी जाते हैं, बच्चे इस तरह की अमानवीय हरकत से अपाहिज हो जाते हैं। और बड़े होकर उनका जीवन और नर्क बन जाता है।
जो बच्चा बच जाता है वो हमेशा डर में जीता है। आप खुद सोचिए जो बच्चा देश का, आपका भविष्य है वो बड़े होकर क्या करेगा, क्या बनेगा आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।

“ऐसी वीडियो को देखकर मन में बहुत पीड़ा होती हैं दिल दुखता है। और खुद से समाज से एक सवाल उठता है ऐसे राक्षस जब बच्चों को नहीं पाल सकते तो पैदा ही क्यों करते हैं?”

आप सबसे विनती है कि आप हमारी इस मुहिम का हिस्सा बनें। सरकार को अपनी तरफ से आप खुद भी लिखें कड़े से कड़े कानून की मांग करें। हमें इसके लिए न नाम चाहिए न शोहरत।
मैं दो प्यारे से बच्चों का बाप हूँ, मेरी प्यारी बिटिया परी मेरी जान है और मेरा बेटा तेजस्व मेरी सांसें है।

हम उम्मीद करते हैं कि आप इन बच्चों के बचपन को और भविष्य को बचाने में हमारा सहयोग करेंगे।

आप खुद भी याचिकाएं डालें। शिकायत करें। और सबसे बड़ी बात अगर आपके आस-पास ऐसा कुछ घटित हो रहा है, कोई बच्चा घरेलू हिंसा का शिकार हो रहा है, तो आप चुप न रहिये। तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत दीजिये। ऐसे मानसिक रोगियों का जोरदार विरोध करें, लोगों को इक्कट्ठा करके ऐसे व्यक्ति का तमाशा बना दें, अगर आप यह नहीं कर सकते तो हमशे संपर्क करें। हम बच्चों को बचाने में आपकी मदद करेंगे। ऐसे मानसिक रोगी समाज के लिए कलंक होते हैं। ये खतरनाक होते हैं।

हमारा नं0 नोट कर लें +91 9654969006। आपकी जरा सी सतर्कता और जागरूकता इन बच्चों के बचपन को बचा सकती है। देश के भविष्य को बचा सकती है।
अगर आपको देश से, बच्चों से जरा भी हमदर्दी है, प्यार है तो कृपया इन बच्चों को बचाएं। इससे बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता।

बच्चे ही आपकी जन्नत हैं बच्चे ही आपका स्वर्ग हैं। यही ईश्वर हैं यही अल्लाह हैं। एक कहावत है कि बच्चे तो खुदा , भगवान, जीसस, वाहे गुरु का रूप होते हैं।
इनकी नन्हीं सी मुस्कान आपके जीवन में खुशियाँ भर देती हैं। इसे यूँ बर्बाद न होने दें।

इस अभियान को सफल बनाने में हमारी मदद करें। हमें अभी कॉल करें +919654969006

#मनीष_कुमार

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe