Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / समाजसेवी विजय शर्मा ने गणतन्त्र दिवस पर शहीदों को याद किया और श्रदांजलि दी

समाजसेवी विजय शर्मा ने गणतन्त्र दिवस पर शहीदों को याद किया और श्रदांजलि दी

 

 

 

बिहार के मशहूर समाजसेवी विजय शर्मा ने 69वें गणतंत्र दिवस की सभी बिहारवासियों को ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम 69वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न जाति और धर्म के लोग प्यार से रहते हैं। देश को गौरवशाली गणतंत्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया। उन सबको मेरी सच्ची श्रद्धांजलि।

 

“विजय शर्मा ने कहा कि हम अगर आज चैन की सांस ले रहे हैं तो ये सब शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आज़ाद, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे सरीखों ने भारत माँ की शान में अपनी जान देकर इस देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई। बाबा साहेब अंबेडकर जैसे संविधान निर्माताओं ने हमें अधिकार दिलवाए।”

 

विजय शर्मा ने कहा कि आज हम सब मिलकर देश के सच्चे सपूतों को श्रद्धांजलि दें। और भाईचारे का संदेश दें।

 

आपको बता दें कि विजय शर्मा बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। विजय शर्मा सरोवर सेवा आश्रम के संयोजक भी हैं। सरोवर सेवा आश्रम बिहार के लोगों के लिए बहुत सारे कार्य करता है। और साथ ही बिहार के पिछड़े और अति पिछड़े लोगों के लिए हर संभव मदद दिलाता है।
विजय शर्मा युवाओं में काफी प्रसिद्ध हैं और पिछड़े अति पिछड़े लोगों में उनकी अच्छी खासी पैंठ है।

 

***

Khabar 24 Express

Follow us :

Check Also

Mirzapur की Priyanshi Pandey का सच आया सामने, Social Media पर Viral होने के लिए की थी Auto वाले की बेरहमी से पिटाई?

Social Media पर एक Video काफी तेजी से Viral हो रहा है। वीडियो में एक …

Leave a Reply

error

Enjoy khabar 24 Express? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
Pinterest
Pinterest
fb-share-icon
LinkedIn
LinkedIn
Share
Instagram
Telegram
WhatsApp