Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / करणी सेना नहीं चाहती फ़िल्म “पद्मावत” देखना, भंसाली के आग्रह को ठुकरा करणी सेना फिर उग्र आंदोलन की राह पर

करणी सेना नहीं चाहती फ़िल्म “पद्मावत” देखना, भंसाली के आग्रह को ठुकरा करणी सेना फिर उग्र आंदोलन की राह पर

 

 

लगता है करणी सेना ने फ़िल्म पद्मावत पर अपना दाव अच्छे से लगा दिया है। रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार फ़िल्म को भंसाली ने करणी सेना को दिखाने का फैसला किया था जिसे करणी सेना ने ठुकरा दिया है और इसे ठुकरा कर करणी सेना एक बार फिर उग्र आंदोलन की राह पर चल निकली है। इतना ही नहीं करणी सेना ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को भी चुनौती दी है जिसमें कहा गया था कि सुप्रीमकोर्ट किसी भी तरह इस फ़िल्म पर बैन नहीं लगाएगा।

करणी सेना सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ है है इनके मुताबिक वो देशभर में कर्फ्यू लगायेंगे। और जो कुछ हौ हल्ला, तोड़ फोड़ होगी उसका जिम्मेदार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को माना जायेगा।

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जैसे-जैसे पद्मावत के रिलीज होने की तारीख करीब आती जा रही है, वैसे-वैसे करणी सेना का विरोध बढ़ता जा रहा है। करणी सेना ने अपने फैसले से यू-टर्न लेते हुए फिल्म पद्मावत को देखने से साफ इनकार कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को मुलाकात के बाद राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा था कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म देखने के लिए पत्र मिला है।

उन्होंने कहा था कि वह पद्मावत देखने के लिए तैयार हैं, पर भंसाली ने अभी फिल्म देखने की तारीख नहीं बताई है, लेकिन मंगलवार को कालवी अपने बयान से पलट गए है। फिल्म के प्रदर्शन का लगातार विरोध करने वाले संगठन के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा है कि वह इसे नहीं देखेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने फिल्म का प्रदर्शन करने वाले थियेटरों से इस पर रोक लगाने की अपील की है। कालवी ने मंगलवार को एक चैनल से बातचीत में कहा, भंसाली ग्रुप का पत्र आया था, लेकिन वह धोखा था, साजिश थी।

 

“राज्य सरकारों का कहना है कि वो फ़िल्म पद्मावत की रिलीज़ पर सुरक्षा देने में सक्षम नहीं हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि फ़िल्म देखने कौन जाएगा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कौन करेगा?”

 

वह चाहता था कि हम फिल्म देखने से इनकार कर दें। भंसाली फिल्म दिखाना नहीं चाह रहे हैं। मैं आज पोरबंदर जा रहा हूं। सेंसर बोर्ड ने भी 3 लोगों को फिल्म दिखाई थी, 6 लोगों को नहीं। कालवी ने भंसाली को धमकी भी दी और कहा कि अगर वह फिल्म रिलीज करेंगे तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतना होगा।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading