
सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई को छू लिया है। सेंसेक्स 36,000 पार पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी ने पहली बार 11000 का आंकड़ा पार कर लिया है। सुबह सेंसेक्स 35,868 पर खुला और धीरे-धीरे मजबूत होता गया और 9.34 बजे यह 36,004 के नए शिखर पर पहुंच गया। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.5 प्रतिशत मजबूत होकर कारोबार कर रहे थे।
इस दौरान बढ़त हासिल करनेवाले अन्य शहरों में पेट्रोनेट एलएनजी 2.5प्रतिशत, ऐक्सिस बैंक 1.65प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.32प्रतिशत और टीसीएस 0.37प्रतिशत बढ़े। इनके अलावा, ओएनजीसी, टाटा स्टील, कोल इंडिया, यस बैंक, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, जैसे शेयरों ने भी मजबूती हासिल की। कुल मिलाकर, बीएसई पर 523 शेयरों में बढ़त देखी गई जबकि 246 शेयर टूटते दिखे। हालांकि, 152 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
शुरुआती कारोबार में भेल, कोल इंडिया, आईओसी और यस बैंक जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई जबकि हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, एचयूएल और जी एंटरटेनमेंट जैसे शेयरों में बड़ी गिरावट आई। आपको बता दें कि सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स में 191.47 अंक की मजबूती के साथ 35,989 और निफ्टी में 58.45 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 11,024 पर कारोबार हो रहा था।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7