
15 जनवरी: सोमवार की सुबह 5:30 बजे से आश्रम फ्लाइओवर दोबारा शुरू कर दिया गया। इससे नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल गयी है। पिछले 15 दिनों से बंद फ्लाईओवर फिर से आम जन के लिए खुल गया। बात दें कि आश्रम से लाजपतनगर जाने वाले फ्लाइओवर पर दो गार्डर के बीच 9 इंच की दरार आ गयी थी जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
PWD ने इसे संज्ञान में लेते हुए इसकी मरम्मत का कार्य अशोक कसाना की कंपनी एस.एस.ए टेक्नो कंस्ट्रक्शन को दे दिया। दिन रात और 15 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद फ्लाईओवर में 2 गार्डर के बीच बना 9 इंच का गेप खत्म हो सका। आज सोमवार सुबह 5:30 बजे इस फ्लाईओवर पर ट्रैफिक को फिर से सुचारू कर दिया गया।
एस.एस.ए टेक्नो कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर अशोक कसाना ने बताया कि अब कम से कम 15-20 साल तक इस फ्लाईओवर को मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य बड़ा चुनौतीपूर्ण था, इसको समय से पूरा करना था क्योंकि फ्लाईओवर बन्द होने की वजह से लोगों को काफी समस्या आ रही थी।

बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर पर दो गार्डर के बीच में आया गेप दुर्घटना का सबब बन सकता था। अगर समय पर इसकी मरम्मत नहीं कराई जाती तो यह बाइक वालों या छोटे वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता था। प्रशासन ने इसको संज्ञान में लेते हुए मरम्मत का काम शुरू करवा दिया और 15 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद इसको दोबारा शुरू कर दिया।
अभी दूसरी तरफ भी ऐसा ही गेप आया हुआ है लेकिन फ्लाईओवर के नीचे मेट्रो का काम चल रहा है ऐसे में ट्रैफिक को रोक दिया गया तो समस्या खड़ी हो जाएगी। इसी वजह से दूसरी ओर का कार्य फरवरी में शुरू कराया जाएगा।
****
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express