Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, 6 आतंकियों को मारकर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, 6 आतंकियों को मारकर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

 

 

 

जम्मू कश्मीर में सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने उड़ी सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। आतंकियों के घुसपैठ की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीएपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद के 6 फिदायीन आतंकवादी मारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एस पी वैद ने आतंकियो के मारे जाने की पुष्टि की है।

आईजीपी कश्मीर ने बताया कि, आतंकियो के एक समूह ने रात को नियंत्रण रेखा के पास उड़ी सेक्टर के दुलानजा क्षेत्र से घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा बलों ने उन्हें रूकने की चेतावनी दी लेकिन वो नहीं माने जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें अब तक 6 आतंकियों मार गिराया गया है। वहां अभी भी कुछ आतंकियों के छिपे होने की आंशका है जिनके साथ मुठभेड़ चल रही है।

एसपी वैद ने इस कामयाबी के लिए सुरक्षा बलों को को बधाई दी है। जानकारी के मुताबिक अब तक छः में से कुल पांच आतंकियों के शव को बरामद कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बता दें कि, शनिवार को फिदायीन हमले की सूचना पर शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया था। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की चट्ठा निवासी मनदीप सिंह को एक अज्ञात ने फोन कर सुरक्षाबलाें पर हमले की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्होंने पीसीआर जम्मू को सूचना दी थी।

पीसीआर के निर्देश पर जिले में भी सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया था। सुत्रों के अनुसार सीरआरपीएफ, सेना व पुलिस कैंप पर फिदायीन हमले की धमकी को देखते हुए सुरक्षाबल सतर्क हो गए। सूत्र बताते हैं कि कहां पर हमला करना है या फिर कौन से सीआरपीएफ व सेना के कैंप पर हमला करना है इस बारे में कुछ नहीं बताया गया था।

रात्रि में पुलिस एवं सुरक्षाबलों की ओर से अतिरिक्त नाके लगाए गए। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर भी जवान सतर्क हो गए। सेना क्षेत्र माहेशवर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Varanasi भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Varanasi भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading