Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / मकर सक्रांति के मौके पर समाजसेवी विजय शर्मा की बधाइयाँ

मकर सक्रांति के मौके पर समाजसेवी विजय शर्मा की बधाइयाँ

 

 

 

आज मकर संक्रांति का शुभ दिन है और यह त्यौहार देशभर में कई नामों से मनाया जाता है। इसी मौके पर बिहार के प्रसिद्ध समाजसेवी विजय शर्मा ने देश भर में मकर संक्रांति, लोहड़ी, बिहू, उत्तरायण पोंगल जैसे विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। साथ ही विजय कुमार ने कहा कि वे ईश्वर से कामना करते हैं कि ये त्यौहार सबके जीवन में आनन्द और प्रसन्नता लायें। विजय शर्मा ने कहा, ‘ बिहार व देश के सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि ये त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएं। समस्त देशवासियों को मेरी ओर से मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपको बता दें कि विजय शर्मा “सरोवर सेवा आश्रम” के संयोजक हैं और बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। अभी वो पटना में रहते हैं।

 

बिहार के लिए विजय शर्मा बहुत से कार्य करते हैं। उन्होंने नवादा जिले में भी बहुत सारे कार्य किये हैं और समय-समय पर “सरोवर सेवा आश्रम” की तरफ से बहुत सारे कार्य करते हैं और साथ ही वे बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाते रहते हैं।

विजय शर्मा ने बताया कि वे जल्द ही “सरोवर सेवा आश्रम” की तरफ से नवादा जिले में शिक्षा, शहर के विकास और उसके नाम को आगे बढ़ाने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे और पुरुस्कार वितरण का कार्यक्रम करेंगे जिससे कि वहाँ के होनहार, काबिल लोग और छात्र, छात्राओ का मनोबल ऊंचा हो सके। और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जागरूक होकर शहर के विकास के लिए आगे आएं।

बता दें कि 2 जनवरी को विजय शर्मा ने अपने बड़े भाई सरोवर सिंह की जयंती पर गरीबों में कंबल वितरण का कार्यक्रम एवं भोज का आयोजन करवाया था। सरोवर सेवा आश्रम की स्थापना विजय शर्मा के बड़े भाई के नाम पर हुई है। बिहार के नवादा और नालंदा जिले के आसपास बड़े पैमाने पर सरोवर सेवा आश्रम की तरफ से कार्य किये जाते हैं।

 

***

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe