बदायूँ: आज एक बैठक अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के तत्वाधान में संगठन के जिलाध्यक्ष मंगेश कुमार कश्यप की अध्यक्षता में तहसील दातागंज के ग्राम लभारी में संगठन के जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश राठौर के निवास स्थान पर हुई।
“ओबीसी महासभा बदायूँ ने यूपी और केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यों की जमकर आलोचना की”
बैठक में ओबीसी समाज के विभिन्न जातियों के लोगों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव शिवेंद्र राठौर ने सभा में कहा कि किस तरह सरकार आउटसोर्सिंग के नाम पर आरक्षण खत्म करके आरक्षित वर्ग को दोबारा गुलामी की ओर धकेल रही है, जबकि सरकार बनाने में सबसे बड़ा सहयोग ओबीसी समाज का ही रह। लेकिन बदले में मिल क्या रहा है।
इस मौके पर अध्यक्ष मंगेश कुमार कश्यप ने कहा कि राज्य की सरकार का चुनाव ओबीसी चेहरे को मुख्यमंत्री के रूप में रखते हुए बीजेपी सरकार ने लड़ा और जीतने के बाद भारी बहुमत मिला पर बदले में ओबीसी समाज को धोखा मिला और मनुवादी ताकतों को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री बनाया गया।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज कश्यप ने कहा कि 4 साल बाद भी मोदी सरकार भ्रष्टाचार के नाम पर केवल जुमलेबाजी करती रही और अभी तक जनलोकपाल के लिए एक मीटिंग तक नहीं की है। भाजपा की नियत भ्रष्टाचार मिटाना कतई नहीं है। ओबीसी महासभा युवामोर्चा (बदायूँ) के अध्यक्ष मुकेश चंद्र मौर्य ने कहा कि ओबीसी महासभा को अधिक से अधिक मजबूत करने के लिए हम सबको संघर्ष करना होगा क्योंकि हमारा कोई अपना संगठन नहीं है इसीलिए भाजपा, RSS जैसी मनुवादी ताकत हैं हमें छल लेती हैं, हमारा वोट लेकर हम ही को कुचलने का काम करती हैं, ओबीसी महासभा हर जाति आरक्षित वर्ग से संबंध रखती है और सभी को जगाने के लिए तन मन धन से समर्पित है। ओबीसी महासभा का हर कार्यकर्ता अंतिम सांस तक समाज को जगाने के लिए लड़ता रहेगा अंत में कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र जाटव ने सभा में आए सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए सभा समाप्त की।
***

आयुष पटेल, बदायूँ
न्यूज़ डेस्क, ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
