Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / क्या है 50 और 200 रुपये के नोटों को बनाने वाली फेक्ट्री का वायरल सच, ख़बर24 एक्सप्रेस की इस पड़ताल में आप भी जानें

क्या है 50 और 200 रुपये के नोटों को बनाने वाली फेक्ट्री का वायरल सच, ख़बर24 एक्सप्रेस की इस पड़ताल में आप भी जानें

 

“वायरल वीडियो की पड़ताल, हर खबर की सच्चाई हम आपको दिखाते हैं।”

 

आज कल सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि किस तरह 50 रुपये और 200 रुपये के नोट एक फैक्ट्री में छप रहे हैं। मैसेज में नोटों के बंडल दिखाए जा रहे हैं जो करोड़ों में हैं। इसके अलावा मैसेज में बताया जा रहा है कि “लो देख लो नकली नोट, बचा सकते हो तो बचा लो भारत को।”

“लोग खौफ में आकर इस वीडियो को एक दूसरे को भेज रहे हैं और साथ ही इस वीडियो के साथ आये संदेश को भी फैला रहे हैं।”

लोग इस वीडियो के बाद इस कदर खौफजदा हैं कि वो 50 और 200 रुपये के नोटों को लेने से डर रहे है। एक तो ये दोनों नोट बाजार में अभी अच्छे से आये भी नहीं हैं और ऊपर से लोगों के लिए यह आफत, वाकई मुसीबत बढ़ाने वाली है।

लेकिन जरा ठहरिये। डरने से पहले हमारी पड़ताल को देख लीजिए कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि इस तरीके से कोई नोटों को छाप रहा हो और आरबीआई या पुलिस को इसकी सूचना न मिले। क्योंकि जिस तरह नोटों की छपाई हो रही है और नोट बिना किसी सुरक्षा के रखे हुए हैं वो भारतीय रिज़र्व बैंक के तो हो नहीं सकते हैं। तो क्या ये किसी अपराधी द्वारा छापे जा रहे नकली नोट हैं? या किसी साजिश का हिस्सा हैं?

तो बिना देर किए हम आपको इन नोटों का सच बताते हैं। असल में जब ये वीडियो हमारे पास आया तो एक पल को हमें भी धक्का लगा कि आखिर ऐसे हो कैसे सकता है?

कोई ऐसे कैसे नोटों को छाप सकता है। लेकिन जब हमने गौर से इस वीडियो को देखा तो दूध का दूध पानी का पानी हो गया।
दरअसल ये नोट असली हैं ही नहीं। अगर आप वीडियो को गौर से देखेंगे और नोटों पर नज़र मारेंगे तो सारी हकीकत निकलकर अपने आप सामने आ जायेगी।
ये सभी नोट नकली हैं। ये बच्चों के खेलने वाले नोट यानी चूरन वाले नोट हैं और इन नोटों पर वाकायदा भारतीय चिल्ड्रन्स बैंक लिखा हुआ है।
लेकिन जब इस वीडियो को हम पहली नज़र में देखते हैं तो इन नोटों की सत्यता नज़र नहीं आती है। ये हूबहू असली से नज़र आते हैं। लेकिन वीडियो गौर से देखने पर सारी असलियत सामने आ जाती है।
ये नोट बच्चों के खेलने के लिए छापे जा रहे हैं और ये वीडियो किसी प्रिंटिंग प्रेस का है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाला है और वो इन चूरन वाले नोटों को लगा कर रख रहा है।

इस तरह यह वायरल वीडियो गलत साबित हुआ। आपको ऐसे वीडियो से डरने की जरूरत नहीं है। हाँ लेकिन सावधानी जरूरी है। आरबीआई पूरी सुरक्षा और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर ही नोटों को छापता है। फिर भी अगर आपको नोटों पर किसज प्रकार का कोई शक हो या गड़बड़ लगे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। क्योंकि 50 और 200 रुपये के नोट ज्यादा चलन में नहीं है और इस प्रकार की हरकत कोई कर सकता है।

आपकी सतर्कता ही आपकी खुद की सुरक्षा है। सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

 

***

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading