
बदायूँ: भ्रष्टाचार के खिलाफ कुछ समाजसेवियों ने सत्याग्रह शुरू कर दिया। अनशन पर बैठे लोगों की मांग है कि शहर भ्रष्टाचार मुक्त हो। इसके अलावा जनपद बदायूं में सूचना का अधिकार, जनहित गारंटी कानून, नियम 24 एवं पंचायत राज व्यवस्था को प्रभावी बनाने, जनपद के प्रमुख घोटालों में कार्यवाही किए जाने तथा सोतनदी को अविरल बनाये जाने की मांग को लेकर मालवीय आवास गृह बदायूं पर ग्यारहवे दिन भी जारी रहा ।
उपवास स्थल पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्य सहयोगी रामगोपाल ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद बदायूं को देश का प्रथम भ्रष्टाचार मुक्त जनपद बनाने का संकल्प लिया गया है।यह आन्दोलन इसी सन्कल्प की एक कड़ी है। हम जनपद बदायूं में सूचना का अधिकार, जनहित गारंटी कानून,पन्चायत राज व्यवस्था तथा नियम24 को पूर्णतः प्रभावी बनाकर रहेंगे।जब तक प्याऊ घोटाला, विद्युतीकरण घोटाला,यूनीफार्म घोटाला, सड़क घोटाला एवं राशन घोटाला में कार्यवाही नहीं की जाती,यह आन्दोलन जारी रहेगा।
उपवास स्थल पर प्रमुख रूप से भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, सह प्रवर्तक रक्षपाल सिंह एडवोकेट, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी धनपाल सिंह , क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, युवा मंच के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता एडवोकेट, मनसुख लाल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, सुरेश गुप्ता, आजाद सक्सेना, जयकिशन लाल,दीपक सक्सेना, डोरीलाल, कृष्ण गोपाल, अखिलेश चौहान, दिलीप जोशी, पुष्पेन्द्र मिश्रा,विवान यदुवंशी, सुमित मिश्रा आदि सम्मिलित रहे।
****

ख़बर 24 एक्सप्रेस
रिपोर्ट: आयुष पटेल
बदायूँ, यूपी
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7