Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / तो इतने अमीर हैं भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप पूरी

तो इतने अमीर हैं भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप पूरी

 

 

 

 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर जबर्दस्त हो हल्ला हो रहा है। साथ ही आम आदमी पार्टी पर पैसे लेकर टिकट देने के भी आरोप लग रहे हैं। आरोप सभी भी हो सकते हैं क्योंकि जो प्रत्याशी आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा जा रहे हैं उनमें से 2 का आम आदमी पार्टी से दूर दूर तक लेना देना नहीं है। खैर हम बात कर रहे हैं भाजपा प्रत्याशी की जो अमीरी में आम आदमी पार्टी के प्रत्यशियीं को भी मात दे रहे हैं।

राज्यसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप पूरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। पुरी ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में हरदीप पुरी ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। हरदीप के पास 16 करोड़ 97 लाख 70 हजार 20 रुपये और उनकी पत्नी के नाम 5 करोड़ 49 लाख 47 हजार 611 रुपये की संपत्ति है।

शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी के नाम स्विट्जरलैंड में 311 वर्गमीटर का मकान भी हैं। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी डिटेल इस तरह दी।

हरदीप पुरी ने 15 हजार रुपये अपने पास नकद बताए हैं। जबकि 29 दिसम्बर 2017 तक नई दिल्ली के आनंद निकेतन स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते में 23,61,322, वसंत विहार स्थित एसडीएफसी बैंक में पुरी फैमिली ट्रस्ट के खाते में 44,484 रुपये जमा हैं। नई दिल्ली हौज खास स्थित कैनरा बैंक के खाते में 10,53,272 रुपये जमा हैं। बसंत लोक स्थित एचएसबीसी के बैंक खाते में 31759 रुपये जमा हैं। निर्माण भवन नई दिल्ली स्थित स्टेट बैंक खाते में 1,48,431 रुपये जमा हैं।

यूटीआई में 30,00,000 रुपये का फंड हैं, एचडीएफसी इक्विटी फंड में 19,99,998 रुपये का निवेश है। आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल डायनामिक प्लान में 19,99,999 रुपये और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल बैलेंस फंड में 30,01,619 रुपये हैं। उनके पास 11.23 लाख रुपये कीमत की एक होंडा सिटी कार भी है।

पुरी के पास नई दिल्ली स्थित वेस्ट एंड में 630 वर्गमीटर का मकान है। इसकी बाजार कीमत आज 10 करोड़ रुपये है। पुरी के पास गुड़गांव स्थित सेक्टर 50 में 10,000 वर्गमीटर फीट का एक फ्लैट है, इसमें उनकी पुत्री हिमायनी पुरी भी साझेदार है। इसकी कीमत 5.50 करोड़ रुपये है।

भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने 1973 से दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए किया है।

65 वर्षीय हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ न तो किसी पुलिस थाना में कोई मुकदमा दर्ज है न ही किसी भी न्यायालय में कोई मुकदमा विचाराधीन है।

3 सितंबर 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हरदीप सिंह पुरी 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे। वे संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की काउंटर टेररिज्म कमेटी के अध्यक्ष और इंटरनेशल पीस इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष रहे।

 


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading