वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
“पूरा देश नए साल के स्वागत में लगा हुआ है। सभी एक दूसरे नो नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं।”
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के संगठन मंत्री एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागर ने सभी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि नववर्ष देश में शांति लाये। आपसी भाईचारा बढ़े। सभी प्रेमपूर्वक इस देश में रहें, देश तरक्की की राह पर आगे बढ़े।
“विनोद नागर एवं अशोक कसाना दोनों ने मिलकर दी नववर्ष की शुभकामनाएं”
उन्होंने कहा कि देश में खुशहाली आ रही है। नई साल लोगों के लिए उम्मीदों की साल है। सभी देशवासी खुश रहें और ये नया साल सभी देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरे।
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
विनोद नागर के साथ अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (उत्तरप्रदेश) के कार्यकारणी अध्यक्ष अशोक कसाना भी थे। उन्होंने भी सभी देशवासियों को नववर्ष की बधाइयाँ दीं।
अशोक कसाना ने कहा कि सभी देशवासियों को नववर्ष मंगलमय हो। सभी के जीवन में ढेरों खुशियाँ आएं। देश खुशहाली के रास्ते पर चले।
***
ख़बर 24 एक्सप्रेस