वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
विजय शर्मा ने कहा जिस तरह से आजकल राजनीति हो रही है इसे देखकर लग रहा है कि कहीं न कहीं विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को साथ में आकर विकास की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो युवाओं को आमंत्रित करे और बिहार के विकास के लिए उनसे उनकी राय माँगे, जिससे कि बिहार का युवा अपने प्रदेश के प्रति और सजग बनें इससे बिहार समृद्ध बनेगा और खुशहाल बनेगा।
बिहार सरकार अगर युवाओं से प्रदेश के विकास के बारे में उनसे उनकी राय मांगेगी इससे युवाओं का सरकार के प्रति रवैया भी बदलेगा और युवा बढ़चढ़कर अपनी राय जाहिर करेगा। इससे प्रदेश के विकास में काफी मदद मिलेगी। साथ ही युवाओं के प्रति सरकार की जागरूकता से बिहार के युवाओं का पलायन भी रुकेगा।
विजय शर्मा के मुताबिक बिहार एक ऐसा राज्य है जहां देश के सबसे ज्यादा युवा आईएस आईपीएस और बैंक अधिकारी बनते हैं। यहाँ का युवा बहुत पढ़ा लिखा है, और वो अपने भविष्य के प्रति काफी सजग रहता है। सरकार की बिहार के हर नागरिक के प्रति अपनी जिम्मेदारी बनती है अगर प्रदेश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाना है तो बिहार के युवाओं को साथ में रखकर चलना होगा। उसके लिए बिहार में रोजगार पैदा करने होंगे। उसका भरोसा जीतना होगा ताकि बिहार का युवा अपने प्रदेश के प्रति और जिम्मेदार हो जाये साथ ही पलायन रुक जाए। इस पलायन की वजह से देश विदेश में बिहार की जो बदनामी होती है। युवा कम से कम रोजगार के लिए बिहार से बाहर न जाये उसके लिए यहीं बहुत कुछ होना चाहिए।
आपको बता दें कि विजय शर्मा बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। और ये सरोवर सेवा आश्रम के संयोजक भी हैं। सरोवर सेवा आश्रम बिहार के लोगों के लिए बहुत सारे कार्य करता है। और साथ ही बिहार के पिछड़े और अति पिछड़े लोगों के लिए हर संभव मदद दिलाता है।
विजय शर्मा युवाओं में काफी प्रसिद्ध हैं और पिछड़े अति पिछड़े लोगों में उनकी अच्छी खासी पैंठ है।
***
ख़बर 24 एक्सप्रेस,
पटना बिहार
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
