Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / डॉक्टर मेडिकल सेंटर की मिलीभगत का खेल, आयकर विभाग ने 100 करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा

डॉक्टर मेडिकल सेंटर की मिलीभगत का खेल, आयकर विभाग ने 100 करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा

 

 

डॉंक्टर और मेडिकल सेंटर की मिलीभगत से कैसे छापे जा रहे थे नोट ये आयकर विभाग की छापेमारी से पता चला। बंगलूरू में आयकर विभाग ने मेडिकल सेंटर और डॉक्टरों के बीच सांठगांठ का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने शनिवार को यहां कुछ आईवीएफ और डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापे में 100 करोड़ रुपये के काले धन का पता लगाया है।

विभाग का कहना है कि डॉक्टरों को ‘मेडिकल टेस्ट के लिए रेफर करने’ पर पैसे दिए जाते थे। आयकर अधिकारियों ने दो आईवीएफ सेंटर और पांच डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ तीन दिन की कार्रवाई के दौरान 1.4 करोड़ रुपये नकद और 3.5 किलो गहने और कीमती धातुएं जब्त कीं।

अधिकारियों ने विदेशी मुद्रा जब्त करने के साथ ही विदेशी खातों और उनमें जमा करोड़ों रुपयों का भी पता लगाया। विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि लैबों की तलाशी के दौरान 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की अघोषित आय का पता चला।

 

इसमें कहा गया कि एक सिंगल लैब की रेफरल फीस 200 करोड़ रुपये से अधिक की है। बयान में बताया गया कि डॉक्टरों को सामान्य एमआरआई जांच के लिए रेफर करने की एवज में 35 फीसदी, सिटी स्कैन में 20 फीसदी का कमीशन दिया जाता था।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading