
यूपी नगर निकाय चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। इस तीसरे चरण के मतदान के लिए 28135 प्रतियाशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी जहां आक्रामक अंदाज में चुनाव प्रचार के मैदान में है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपने परंपरागत तरीके से प्रदेश स्तरीय नेताओं के सहारे चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने खुद चुनाव प्रचार के मैदान में न उतरकर पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव का जिम्मा छोड़ दिया है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता वार रूम से चुनावी रणनीति और विपक्ष के कार्यक्रमों पर नजर बनाये हुए हैं।
तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 26 जनपदों के नगर निकायों में चुनाव होने हैं जिनमें बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद और झांसी नगर निगम भी शामिल हैं। तीसरे चरण में रायबरेली में नगर निकाय के लिए मतदान होना है । इन सीटों पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी सहित कई बड़े नेताओं के की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। तीसरे चरण में 29 नवंबर को होने वाले मतदान में कुल 233 निकायों, 4299 वार्डों में 3599 मतदान केंद्रों और 10817 मतदेय स्थलों पर 9405122 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे ।
तीसरे चरण के मतदान में यूपी के 26 जिलों में बरेली, सहारनपुर, झांसी, मुरादाबाद और फिरोजाबाद नगर निगम के साथ 76 नगर पालिका परिषद और 152 नगर पंचायतों में सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 3,602 मतदान केन्द्रों पर बनाए गए 10,810 बूथों पर 28,135 प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मतपेटियों में बंद हो जाएगा।
पांच नगर निगमों में महापौर पद के लिए 74 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वहीं पार्षद के 350 पदों के लिए 3,175 प्रत्याशी मैदान में हैं। 76 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 914 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर पालिकाओं में 2,002 वार्डों में सदस्य पद के लिए 11,637 प्रत्याशियों में संघर्ष है। 152 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 1,711 और 1,947 वार्डों में सदस्य पद के लिए 10,624 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। बुधवार को होने वाले मतदान में 94,05,122 मतदाता हैं। इनमें 53.09 प्रतिशत पुरुष व 46.90 प्रतिशत महिलाएं हैं।
तीसरे चरण में 1,155 अति संवेदनशील प्लस बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि तीसरे चरण के लिए 364 जोनल मजिस्ट्रेट, 890 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 233 रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। वार्र्डों में पार्षद व सभासद के चुनाव के लिए 640 रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त होंगे। दो नगर निगमों में महापौर के 15 से अधिक प्रत्याशी होने के कारण 949 अतिरिक्त ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express