
इवांका ट्रम्प भारत पहुँच चुकी हैं उनका यहाँ भव्य स्वागत हुआ। इवांका यह देखकर गदगद हुई और उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। आपको बता दें कि इवांका पहली बार भारत की यात्रा पर हैं।
इवांका ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी हैं और सलाहकार भी। ज्ञातव्य है कि इवांका ट्रंप ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेने हैदराबाद पहुुंची हैं। यह समिट भारत और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। इवांका ट्रंप इस सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगी।
हैदराबाद पहुंचने के बाद इवांका ने कहा कि दोनों देश साथ में मिलकर काफी काम कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम दोनों ही देश आर्थिक उन्नति और सुधार को बढावा दे रहे हैं, आतंकवाद के खिलाफ लड रहे हैं और सुरक्षा सहयोग को आगे बढा रहे हैं। इवांका करीब 3.55 पर ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट कार्यक्रम में पहुंचेंगी। वहीं पीएम मोदी 4 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इनके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व सीएम चंद्रशेखर राव भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप के लिए हैदराबाद में शाही इंतजाम किए गए हैं। समिट के उद्घाटन के बाद इंवाका का पीएम मोदी के साथ डिनर का कार्यक्रम है। हैदराबाद के प्रसिद्ध फलकनुमा पैलेस में इवांका सहित अन्य खास मेहमानों के लिए रात्रि भोज रखा गया है। इस रात्रि भोज की मेजबानी पीएम मोदी करेंगे। जिस डाइनिंग टेबल पर भोज का इंतजाम किया गया है, वह दुनिया की सबसे बडी डाइनिंग टेबल है। इस पर 101 लोगों के बैठने की जगह है। रात्रि भोज के लिए खास सोने-चांदी के बर्तन और कटलरी सजाए जाएंगे। इतना ही नहीं खाना बनाने के लिए ताज समूह से विशेष एक्सपर्ट शेफ बुलाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दावत में हैदराबादी जायके का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि रात्रि भोज में खास हैदराबादी बिरयानी परोसी जाएगी। बिच्छु के आकार वाले फलकनुमा पैलेस को भी खासा सजाया जा रहा है। इस पैलेस की सजावट थाईलैंड, इंडोनेशिया और सिंगापुर के खास फूलों से की जाएगी।
इवांका ट्रंप की सुरक्षा के लिए कडे बंदोबस्त किए गए हैं। कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे विशेष मेहमानों के लिए 10 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं इवांका की सुरक्षा के लिए 2500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
हैदराबाद को किले में तब्दिल किया गया है। साथ ही इवांका के लिए अमेरिकी सेक्रेट सर्विस भी तैनात रहेगी। इसके अलावा किसी खतरे से निपटने के लिए ग्रे-हाउंड और ऑक्टोपस एन्टी टेरर टास्क फोर्स के कमांडो भी तैनात किए गए हैं।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express