Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / तो आखिरकार ठंड ने करवा ही दिया अपना एहसास, श्रीनगर हिमाचल, और उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में जबर्दस्त बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

तो आखिरकार ठंड ने करवा ही दिया अपना एहसास, श्रीनगर हिमाचल, और उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में जबर्दस्त बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

 

 

जैसे ही कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई है वैसे ही मैदानी इलाकों में ठंड की ठिठुरन बढ़ने लगी है।
मैदानी इलाकों में बिन बारिश तापमान में एक साथ गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि मैदानी इलाकों में ठंड बहुत ज्यादा नहीं थी जिसे देखकर लग रहा था कि इस बार ठंड ज्यादा नहीं पड़ेगी लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद एके साथ ठंड बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ के आसपास के हिमालय क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के बाद अब उत्तर भारत में ठंड का कहर बढने लगा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह-शाम ही नहीं, दोपहर में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। श्रीनगर व जम्मू सहित लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में बीती रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। वहीं, उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे के कारण एक ट्रेन रद्द कर दी गई है, जबकि दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 23 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रात का न्यूनतम तापमान श्रीनगर में शून्य से 3.1 डिग्री नीचे व जम्मू में 7.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है और राज्य के अन्य शहरों की तुलना में दर्ज तापमान से भी सबसे कम है। अधिकारी ने शनिवार तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। कटरा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 4.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.1 डिग्री सेल्सियस, और भदरवाह में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में तापमान शून्य से 9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा यह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है। उन्होंने बताया कि आज आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्का कुहासा रहेगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बादलों के छटते ही शुक्रवार को ठंड बढ़ गई है और तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा, जहां तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में शुक्रवार सुबह काफी ठंडी रही। मौसम साफ है लेकिन ठंडी हवाएं चल रही हैं। खिली धूप ठंड से कुछ राहत दिला रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में ऊपरी हवाओं का जो चक्रवात बना था, वह कमजोर पड़ गया है, वहीं हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी व उत्तर-पश्चिमी हो गया है। साथ ही अरब सागर से आ रही नमी के कारण ठंड बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ व धूप निकली हुई है। इस बीच, तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-चार दिनों में पारा और गिरेगा, जिस कारण ठंड बढ़ेगी। इस दौरान पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में तीन किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading