
जीएसटी काउंसिल की बैठक में एक अहम फैसला हुआ है। अब 28 फीसदी वाले स्लैब में जो भी जरुरी या रोजमर्रा के सामान थे उनको 18 और 12 फीसदी वाले स्लैब में कर दिया गया है। अब 28 फीसदी वाले स्लैब में सिर्फ 50 आइटम ही लग्जरी आइटम में होंगे।
जीएसटी स्लैब की वजह से लोग बहुत ज्यादा उलझन में थे लेकिन जीएसटी काउंसिल की लगातार चली दो दिवसीय बैठक में सब साफ हो गया है।
अब सिर्फ 18 फीसदी स्लैब वाला टैक्स लगेगा, जिनमें कई घरेलू वस्तुएं शैंपू, फर्नीचर, स्विच, प्लास्टिक पाइप जैसे आइटम शामिल हैं।
जीएसटी नेटवर्क समिति के अध्यक्ष सुशील मोदी ने बताया कि अब केवल 50 सामान ही 28 फीसदी टैक्स के दायरे में रह गए हैं, जिनमें से ज्यादातर लग्जरी सामान हैं। बाकी सभी 177 आइटम को 18 % जीएसटी स्लैब में रखा गया है।
बता दें कि वस्तु एवं सेवा कर लागू होने के चार महीने बाद छोटे और मझोले कारोबारियों को और राहत देने के लिए इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है।
सुशील मोदी ने मीटिंग से पहले ही दे दिए थे संकेत
मोदी ने काउंसिल के इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। हालांकि इस अहम फैसले की अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7