Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में से एक उर्वशी का ट्विटर अकाउंट हैक

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में से एक उर्वशी का ट्विटर अकाउंट हैक

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रोतेला ने बताया है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है और उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उर्वशी ने ये जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंटर पर दी है।

उर्वशी के माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर मंगलवार को एक पोस्ट में लिखा हुआ है, ‘‘मैं अत्यंत लोकप्रिय होना चाहती हूं और एक ’’

इसके बाद उर्वशी ने एक ट्वीट के जरिए स्पष्ट किया कि यह पोस्ट उन्होंने नहीं लिखा है।

फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ में सबका दिल धड़काने वाली एक्ट्रेस उर्वशी खुद सहम गई हैं। जी हां, वे परेशान हैं क्योंकि उनका ट्विटर अकाउंट सिर्फ हैक ही नहीं हुआ है बल्कि उनके अकाउंट पर उनके बारे में अनाश-शनाप भी लिखा गया है। लेकिन कोई देर ना करते हुए उर्वशी ने अपने अकाउंट के हैक होने की जानकारी दे दी।

उर्वशी ने तीन लाख प्रशंसकों को ट्वीट किया, ‘‘वाकई मेरा ट्विटर हैक कर लिया गया है और हम हैकरों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।’’

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘‘मेरा ट्विटर हैंडल हैक हो गया है और जल्द यह ठीक हो जाएगा। अगर आप कुछ भी संदिग्ध देखते हैं, तो जान लें कि यह मेरा लिखा नहीं है।’’

उर्वशी अगले साल दो मार्च को रिलीज हो रही फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में दिखाई देंगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Government Cracks Down on Obscene Content: 5 OTT Apps Blocked, Over 100 Web Series Removed

Government Cracks Down on Obscene Content, 5 OTT Apps Blocked, Over 100 Web Series Removed, Khabar 24 Express

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading