Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / छठ पूजा के शुभअवसर पर विजय कुमार शर्मा ने सभी ने दीं शुभकामनाएं

छठ पूजा के शुभअवसर पर विजय कुमार शर्मा ने सभी ने दीं शुभकामनाएं

 

 

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा, जिसकी कल यानि 24 अक्टूबर से शुरुआत हो गई। सुबह छठ व्रतियों के घाटों पर स्नान के साथ नया खाय की प्रक्रिया पूरी हुई।
इस मौके पर सरोवर सेवा आश्रम के संयोजक एवं सोशल वर्कर विजय कुमार शर्मा ने सभी लोगों और व्रतियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी।

विजय कुमार शर्मा ने कहा कि छठ पूजा पर निसर्ग को वंदन करें, मन में श्रद्धा और स्नेह भरें, छठ पूजा के शुभ अवसर पर आओ दिल से एक दुसरे को याद करें।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा के शुभअवसर पर सभी के सपने पूरे हों, सभी के घर खुशियों से भर जाएं। बिहार में खुशहाली आये।सभी देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा उत्तरभारतीयों का सबसे बड़ा पर्व है
छठ पूजा का पर्व दिवाली के बाद उत्तर भारत में बहुत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा का उत्सव चार दिन तक चलने वाले पर्व है इस साल छठ पर्व 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलेगा। छठ पूजा के दौरान लोग उपवास रखते है और किसी नदी या तालाब में अपनी क़मर तक पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य भगवन को अर्घ्य देते है। इस पर्व पर लोग भगवान सूर्य से अपने परिवार की सफलता, सुख समृद्धि और खुशियों की कामना करने के लिए करते है।

आपको बता दें कि ‘सरोवर सेवा आश्रम’ बिहार के लोगों के लिए बहुत सारे कार्य करता है। खुद विजय कुमार शर्मा समाज सेवक हैं वो बिहार के लोगों के लिए बहत सारे कार्य करते हैं। बिहार में आई बाढ़ में भी उन्होंने दिल खोलकर मदद की। इसके अलावा वो समय-समय पर लोगों की मदद करने से नहीं चूकते। जरूरतमंदो को खाना मुहैया करवाना, शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में सहायता प्रदान करना ये सब कार्य विजय शर्मा दिल खोलकर करते हैं।

 

****

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe