
विराट के शतक की बदौलत भारतीय टीम 280 रन बनाने में सफल जरूर रही लेकिन लचर गेंदबाजी की वजह से भारतीय टीम मेहमान टीम न्यूजीलैंड से पहले ही मैच में हार गयी।
न्यूजीलैंड ने शानदार गेंदबाजी का तो प्रदर्शन किया ही। उससे भी ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी की।
टॉन लैथम और रॉस टेलर के बीच हुई 200 रन की साझेदारी की बदौलत कीवी टीम ने 6 विकेट रहते टीम इंडिया द्वारा दिए 281 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। विराट के शतक पर टॉम लैथम का शतक भारी पड़ा। लैथम ने 95 गेंद में शानदार शतक पूरा किया। उनका साथ अनुभवी रॉस टेलर ने दिया। 49वें ओर में भुवी ने रॉस टेलर को आउट कर टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
80 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम परेशानी में पड़ गई थी लेकिन रॉस टेलर और टॉम लैथम ने चौथे विकेट के लिए 200 रन जोड़े। यह वानखेड़े स्टेडियम में किसी भी विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। टेलर ने 95 और 103* रन बनाए। लैथम ने 95 गेंदों में अपने करियर का चौथा शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की कुंजी साबित हुए चहल और कुलदीप का कीवी बल्लेबाजों ने स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट से सामना किया। उनकी रणनीति कारगर रही और मैच में आसानी से जीत हासिल कर ली।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7