Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राहुल गांधी बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष, आज कल में हो सकती है ताजपोशी

राहुल गांधी बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष, आज कल में हो सकती है ताजपोशी

 

 

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए कई वर्षों से मांग उठ रही है लेकिन इस पर हमेशा फैसला टाला गया है। लेकिन आज वो दिन फिर आया है जब राहुल के नाम का फैसला होना है। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष चुने जा सकते हैं।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने निवास स्थान पर एक अहम बैठक करने वाली हैं। इस बैठक में तय किया जा सकता है कि वर्किंग कमेटी (CWC) की अगली बैठक कब होगी, उस बैठक में उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी भी हो सकती है।
एक चैनल की खबर के मुताबिक, CWC की बैठक 24 अक्टूबर को हो सकती है और उसी में राहुल को अध्यक्ष चुना जा सकता है। CWC कांग्रेस पार्टी की सर्वेच्च कमेटी है, पार्टी के संविधान ने इस कमेटी को अध्यक्ष चुनने की शक्ति दी हुई है। CWC में 10 निर्वाचित और 10 नामांकित सदस्य होते हैं।

खबर के मुताबिक, राहुल को अध्यक्ष चुने जाने के लिए किसी तरह की वोटिंग नहीं होगी। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि लगभग सारी राज्य ईकाईयां, यूथ कांग्रेस और महिला मोर्चा आदि पहले ही राहुल को अध्यक्ष मानने को तैयार हैं।

राहुल गांधी को 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उपाध्यक्ष बनाया गया था उसके बाद से सोनिया गांधी की तबीयत बार-बार बिगड़ने के चलते राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग उठती रही है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

ताप्ती पब्लिक सीबीएसई स्कूलच्या विद्यार्थिनी अनन्या जैनचा राष्ट्रीय कराटे स्पर्धेत दुहेरी विजय

ताप्ती पब्लिक सीबीएसई स्कूलच्या विद्यार्थिनी अनन्या जैनचा राष्ट्रीय कराटे स्पर्धेत दुहेरी विजय

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading