Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / अपने तलाक और कंगना से विवाद पर रितिक ने तोड़ी चुप्पी, क्या कुछ कहा रितिक ने पढ़िए इस रिपोर्ट में

अपने तलाक और कंगना से विवाद पर रितिक ने तोड़ी चुप्पी, क्या कुछ कहा रितिक ने पढ़िए इस रिपोर्ट में

 

 

बॉलीवुड के सुपर हीरो रितिक रोशन ने अपने तलाक और कंगना से विवाद पर आज चुप्पी तोड़ते हुए कई खुलासे किए। रितिक ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना को “झूंठी औरत” करार दिया। रितिक ने कहा कि उनका कंगना के साथ कोई गलत रिश्ता नहीं था वो महज़ अच्छे दोस्त थे और सिर्फ अपने काम की वजह से एक दूसरे से मिलते थे।
रितिक ने कहा कि उनके और सुजैन के रिश्ते किसी की वजह से खराब नहीं हुए। अलग होने का फैसला हम दोनों का था, हमारी कुछ आपस की वजह थीं जिसके कारण हम दोनों अलग हुए। रितिक ने कहा कि वो और सुजैन आज भी मिलते हैं और लगभग साभी फेस्टिवल एक दूसरे के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

रितिक ने कहा कि कंगना कुछ भी बोलती जाएंगी और लोग मानते जाएंगे क्या? ऐसा नहीं हो सकता। सच के आगे झूंठ बहुत ज्यादा नहीं टिक पाता है तभी तो कंगना अब अपने बचाव में लगी हैं।

रितिक ने एक न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में खुलकर बात की है। इंटरव्यू के दौरान रितिक ने कहा कि सुजैन के साथ उनका 14 साल का लंबा रिश्ता किसी बेवफाई की वजह से नहीं टूटा है। दोनों के तलाक का कारण कभी रितिक का दूसरे को-स्टार्स से अफेयर बताया जा रहा था और कभी अर्जुन रामपाल से सुजैन की बढ़ रहीं नजदीकियां।

रितिक ने कहा, ‘ऐसा बिल्कुल नहीं है। सुजैन ने इस बारे में बहुत खुलकर बात की है। …और मुझे लोगों पर हंसी आती है, जब लोगों का तलाक होता है तो इसका कारण हमेशा आदमी की बेवफाई नहीं होती। ये बस एक छोटी सोच है। मैं बस ये कहना चाहता हूं कि ऐसे कई कारण होते हैं जिनकी वजह से दो लोग अलग रहने का फैसला लेते हैं। किसी और के साथ अफेयर होना उन वजहों में से सिर्फ एक वजह होती है…तो एक सामान्य सोच यही थी कि क्योंकि वह सुपरस्टार है तो उसने जरूर कुछ गलत किया होगा और उसकी वाइफ ने उसे पकड़ लिया होगा।’

रितिक ने कहा, ‘इस मामले में ऐसा नहीं है, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। यह हम दोनों के बीच की बात है। हमारे अलग होने की वजह प्रेरणा लेने वाली भी हो सकती हैं, आप कैसे जानेंगे?’ रिपोर्ट्स ये भी थीं कि रितिक अपनी पूर्व पत्नी सुजैन के साथ फिर से रिश्ता बनाना चाहते हैं। दोनों ने अलग होने के बाद कई हॉलिडे साथ में सेलिब्रेट किए हैं और वे सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। यही नहीं, कंगना वाले विवाद पर भी सुजैन ने रितिक का साथ दिया है।

रितिक रोशन ने अपने और कंगना के रिलेशन को लेकर जवाब दिए। अपने 150 मिनट तक चले इंटरव्यू में रितिक ने खुद को पीड़ित मानने से इनकार करते हुए कहा कि, ‘मुझे शुरुआत से इस मामले पर अपने कहे हर वाक्य का मेरे ही खिलाफ कहीं ना कहीं इस्तेमाल होने का पूरा संदेह था। इसलिए शुरुआत में इस मामले पर मैंने कोई रिएक्शन नहीं दिया,मगर फिर मैंने महसूस किया कि यह काफी गहराई तक ना केवल मुझे,बल्कि मेरे आसपास के लोगों पर भी असर डाल रहा है।’

रितिक के मुताबिक उन्हें पहले तो अपने शुभचिंतकों से इस मामले पर चुप ही रहने की सलाह मिली थी और ना ही तब वह इस पूरे मामले को सबके सामने खुलकर फेस करने की स्थिति में थे। आगे रितिक बोले ‘फिर समय के साथ आपको एहसास होता है कि कुछ तो इस बारे में करने की जरूरत है,जिससे डर कर काम नहीं चल सकता। इसलिए आज मैं अपने दिल और दिमाग को वो सबकुछ कहने दूंगा जो वह काफी समय से कहना चाहते थे और अगर इससे किसी कि भावना को ठेस पहुंचती है तो इसके लिए मैं अभी से शर्मिंदा हूं।’

आगे रितिक ने कहा, ‘सबसे पहले मैं उनसे 2008-2009 में मिला और हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे, क्योंकि उनका रवैया पूरा प्रफेशनल था। ऐसा ना केवल काइट्स, बल्कि कृष के दौरान तक रहा और कहीं ना कहीं उनके इस व्यवहार के प्रति मेरे मन में उनके लिए गर्व की भावना रही। वो अपने डायलॉग्स समय से कर लेती थी और वह सब जो मेरी फिल्म को पूरी करने के लिए जरूरी था। इसलिए ऐसे ऐक्टर के लिए जो मेरी फिल्म के लिए इतना कर रहा है मेरे मन में सम्मान होना स्वाभाविक था और जिसके बारे में मैंने उनके कई बार कहा भी था।’

फिर उन्होंने बताया कि ‘कंगना बोलती थी कि मनाली में मेरी फिल्म देखकर वो इंस्पायर हुआ करती थी, जिसे मैंने अपनी तारीफ के तौर पर ही लिया।’ मगर फिर जब उन बर्थ डे पार्टीज का जिक्र आया, जिसमें साथ में उन दोनों की ली गई तस्वीरों को पूरे सोशल मीडिया पर उछाला गया और जिसे रितिक फेक और कंगना अपने केस में लीड मानती हैं तो रितिक ने बताया, ‘उन पार्टियों में हजारों लोग हुआ करते थे और यह सभी किसी ना किसी हमारी फिल्म के दौरान की हैं, जिसमें कभी कोई सेलिब्रेशन या बर्थ डे जैसा कुछ होता रहता था और आप हजारों लोगों को बुलाने के साथ कोशिश करते थे कि फिल्म की पूरी टीम वहां मौजूद रहे।’

मगर कंगना के बर्ताव में कुछ अलग या ऐसा कुछ जिसकी वजह से रितिक को आगे चलकर कोई बड़ी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है के जवाब में रितिक बोले, ‘साल 2012 जोर्डन में काम खत्म होने की खुशी में एक पार्टी रखी गई थी जिस दौरान सभी काफी खुश थे। पार्टी के बाद मैं पूरी तरह से थक कर सोना चाहता था, मगर उसे मुझसे बात करनी थी जिसके लिए मैंने कहा भी कि हम सुबह बात कर लेंगे। फिर मैंने कुछ रूम सर्विस से ऑर्डर किया और तभी मेरे दरवाजे पर तेज दस्तक हुई और मैंने कीहोल से देखा तो वह खड़ी थी। वो किसी भी तरह से ठीक नहीं लग रही थी, दरअसल ऐसी पार्टीज में आप थोड़ा-बहुत ड्रिंक कर लेते हो इसलिए मैंने अपने अस्सिटेंट को बुलाया और उसने उनके रूम में जाकर उनकी बहन से उन्हें साथ ले आने के लिए कह दिया था। इसके बाद रंगोली (कंगना की बहन) आई और मुझसे उसके बारे में कुछ भी बुरा नहीं सोचने के लिए कहा जिस पर मैंने भी माना कि किसी को ऐसे मोमेंट पर जज नहीं किया जाता।’

फिर अपनी अगली मुलाकात के बारे में रितिक बोले ‘इस बात को फिर एक साल बीतने के बाद हम मिले और तभी से मैंने एहतियात बरतना शुरू कर दिया था। उन्हें अपने करीब नहीं आने देने के लिए मैं काफी सावधान रहने लगा था। यहां मैं बता दूं कि मैंने किसी को उसके व्यवहार के लिए कभी जज नहीं किया, मेरा इंस्टिंक्ट मुझे इसकी गवाही ही नहीं देता।’ अपने 2013 में चल रहे लिंकअप पर रितिक बोले कि, ‘मैं उनसे फिर उस पार्टी के बाद सीधा 2014 में 24 मई को करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में ही मिला था। फिर उनका लास्ट मैसेज मुझे मेरे बर्थ डे के दिन ही मिला था। मुझे शुरूआत से ऐसा भान होता था कि मुझे उनके ज्यादा नजदीक नहीं जाना चाहिए और फिर 25 मई को तो उन्होंने मैसेज की बाढ़ ही कर दी। वह सभी हिंदी में और गाली-गलौच की भाषा में थे। पहले तो मुझे लगा कि उनका फोन किसी के हाथ लग गया है और कोई मेरे साथ प्रैंक कर रहा है। उसमें कोई वाक्य नहीं था, सिर्फ गालियों ही थी। इससे परेशान होकर मैंने 20 बॉल्गस भी लिखे। मगर तब तक मुझे मेरे अंदर के इंसान को उसके स्टार स्टेट्स के साथ कैसे मर्ज करके इस घड़ी से निपटा जाए नहीं आ रहा था। इस दौरान कई इमोशन से मैं गुजरा,मगर इस पूरी जर्नी से मैंने काफी कुछ सीखा भी है।’

‘जब पहला मेल आया तो उसमें साफ-साफ ‘आई मिस यू’ लिखा था और फिर इनकी संख्या बढ़ने लगी। जिसके बाद मैंने उन्हें मेरे जंक बॉक्स में डालना शुरू कर दिया था। लोगों ने कहा कि मैंने उसे बॉल्क क्यों नहीं कर दिया, मगर मेरे एपल लैपटॉप में बॉल्किंग का ऑप्शन ही नहीं था। दो साल तक चले इस सिलसिले में आए 3000 मेल्स में से लगभग मैंने 50-60 पढ़े होंगे। वो मुझे प्राइवेट पिक्चर्स, वीडियो भेजा करती थी। मगर 2016 से यह परेशानी मेरे लैपटॉप से निकलकर पब्लिक हो चुकी थी। मैंने सोचा मेरे रिएक्ट नहीं करने से यह खुद ही सब खत्म हो जाएगा। ऐसे भी मैंने अपनी लाइफ में काफी कुछ हैंडल किया है और कभी बिखरा नहीं।’

मगर इस पूरे एपिसोड में खुद को ना बचाने की कोशिश को रितिक ने अपनी सबसे बड़ी भूल बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं काफी मीडिया शाई पर्सन हूं और ऐसे भी अगर वो मेल मैंने लिखे होते तो मुझे किसी की मदद लेने की जरूरत पड़ती।’ हालांकि रितिक ने बताया कि मुबंई पुलिस कमिशनर की सलाह पर उन्होंने कभी किसी पब्लिक डोमेन पर कहीं अपनी सफाई नहीं पेश की।
‘वह सारे मेल 2014 के 11 दिसंबर से आना बंद हो गए थे, मगर इस दिन तक आए सभी काफी आक्रामक और अपमानजनक ही रहे। सभी मेल्स एक हद तक आपत्तिजनक मगर सेक्शुअल नहीं थे, बस काफी क्रूड थे।’ जब उनसे कंगना से अकेले मिलने पर सवाल दागा गया तो रितिक ने बहुत जोर देकर कहा कि, ‘मैं अभी तक भी कंगना से अकेले में नहीं मिला हूं, लेकिन मैंने सुना है कि कंगना ने मुझ पर पेरिस में प्रपोज तक करने के आरोप लगाए हैं तो इसके बाद से मुझे लगा कि दोनों बहने जरूर कुछ झूठ फैला रही हैं।’

 

आज इस पूरे एपिसोड पर रितिक अपनी रणनीति के बारे में बात करते बोले, ‘मैं कभी आक्रामक नहीं रहा इस पूरे मामले के प्रति, मगर अब मैं जवाब दूंगा। मैं पहले एक इंसान हूं और अपने इन इमोशन्स के प्रति अब मैं किसी से भी शर्मिंदा नहीं हूं। कभी ना कभी मुझे अपनी संवेदनशीलता को स्वीकार्य करना ही था।’ कंगना के हालिया बहुचर्चित इंटरव्यू पर रितिक ने कहा, ‘रजत शर्मा को दिए उसके इंटरव्यू को देखकर मैं काफी हैरान हुआ और हंसा था। यहां भी मैं उसे दोषी ठहराने के लिए या किसी को नीचा दिखाने की नियत से नहीं आया हूं। मैं बस अब खुद को डिफेंड करूंगा और इस पूरे विवाद को यहीं खत्म करने के लिए एक अवेयरनेस क्रिएट करने की कोशिश करता रहूंगा।’ इसके साथ ही आखिर में रितिक ने कहा कि ‘अगर कभी मुझे उससे मिलकर बात करने का मौका मिला तो मैं उसके सामने अपने पूरी बात रखूंगा, मगर यह नेशनल टीवी से अलग हटकर होगा।’ बहरहाल, रितिक के फैन इस इंटरव्यू के बाद काफी खुश हुए, मगर इस पूरे मामले पर नजर बनाए लोगों को अब कंगना के जवाब का इंतजार रहेगा।

 


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

प्रभाग 35 में ऐतिहासिक जीत Sandeep Gawai के साथ चारों कैंडिडेट विजयी

प्रभाग 35 से इस वक्त की सबसे बड़ी और पक्की खबर सामने आ चुकी है। …

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading