Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / क्या कभी आपने हनुमान जी की मूर्ती को रूप बदलते देखा या सुना है, अगर नहीं, तो आप यहाँ साक्षात दर्शन कीजिय

क्या कभी आपने हनुमान जी की मूर्ती को रूप बदलते देखा या सुना है, अगर नहीं, तो आप यहाँ साक्षात दर्शन कीजिय

 

 

आप सभी ने हनुमान जी की अनेक कथाएं सुनी होंगी, उनके चमत्कारों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने अपनी आँखों से हनुमान जी के चमत्कारों को देखा है। अगर नहीं तो हम आपको बताते भी हैं और दिखाते भी हैं।
पुराणों के अनुसार पृथ्वी पर मौजूद अष्टजीवियों में बजरंगबली भी शामिल हैं। यही वजह है कि ये हर पल अपने भक्तों के साथ रहते हैं। और जब-तब अपनी महिमा दिखाते रहते हैं। आज आपको ऐसे ही स्वयं-भू प्रतिमा के बारे में बताया जा रहा है जिसका स्वरूप दिन में तीन बार प्रतिदिन बदलता है। ये बाल्यावस्था से वृद्धावस्था तक पहुंचता है।

दरअसल एमपी के मंडला के पास पुरवा ग्राम के समीप सूरजकुण्ड नामक धार्मिक स्थल पर हनुमान की यह दुर्लभ मूर्ति स्थापित है।

यहाँ हनुमान जी की वो दुर्लभ मूर्ति है और इस मूर्ती की खासियत यह है कि चौबीस घंटो में प्राकृतिक तरीके से तीन बार मूर्ति का रूप बदल जाता है। मंदिर के पुजारी की मानें तो सुबह चार बजे से दस बजे तक हनुमान जी की प्रतिमा का बाल स्वरूप रहता है और दस बजे से शाम 6 बजे तक युवा व 6 बजे से पूरी रात वृद्ध स्वरूप हो जाता है।

तीन स्वरूप वाले इस चमत्कारी हनुमान जी के मंदिर में बडी दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो सूरजकुंड के मंदिर में विराजे हनुमान जी की प्रतिमा दुर्लभ है। ऎसी प्रतिमा और कहीं देखने को नहीं मिलती है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe