Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पति की सेहत का हवाला देकर पांच दिन की पैरोल पर बाहर आईं शशिकला

पति की सेहत का हवाला देकर पांच दिन की पैरोल पर बाहर आईं शशिकला

 

अन्नाद्रमुक की नेता शशिकला अपने पति की सेहत का हवाला देकर 5 दिन की पैरोल पर बाहर आई हैं। शशिकला के वकीलों ने कोर्ट में अर्जी दी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया।
इसीलिए कोर्ट ने शशिकला के बीमार पति एम.नाटराजन से मिलने के लिए पांच दिनों की पैरोल पर शुक्रवार को रिहा किया गया। शहर के दक्षिण बाहरी इलाके में प्रपन्ना अग्रहारा में मौजूद जेल से 60 वर्षीय शशिकला, अपने भतीजे और अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनाकरन के साथ एक निजी कार में चेन्नई के लिए रवाना हुईं। बेंगलुरू केंद्रीय कारागार के अधीक्षक जी. सोमशेखर ने को बताया, उन्हें(शशिकला) 12 अक्टूबर तक पांच दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया है, ताकि वह चेन्नई के अस्पताल में अपने बीमार पति एम. नटराजन से मिल सकें। उन्होंने कहा, शशिकला को 12 अक्टूबर की शाम तक जेल में वापस आना होगा।

हालांकि, शशिकला ने बुधवार को 15 दिनों के पैरोल के लिए आवेदन किया था, लेकिन जेल अधिकारियों ने उन्हें शर्तो के साथ केवल पांच दिनों के लिए जेल से बाहर रहने की इजाजत दी। जी. सोमशेखर ने कहा, शशिकला को अपनी यात्रा को चेन्नई तक सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें पैरोल की अवधि के दौरान किसी भी राजनीतिक गतिविधि से दूर रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, शशिकला को अपने रिश्तेदारों से मिलने की छूट है, लेकिन वह राजनेताओं या उनके पार्टी के नेताओं और सांसदों से नहीं मिल सकती हैं। उन्हें मीडिया से बात करने को मना किया गया है। शशिकला शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित केंद्रीय जेल में 15 फरवरी से चार वर्षो की सजा काट रही हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने 14 फरवरी को भ्रष्टाचार के मामले में निचली अदालत के सितंबर 2015 के फैसले को बरकरार रखा था।

सोमशेखर ने बताया, हमने आवश्यक दस्तावेजों सहित उनके द्वारा फिर से जमा किए गए आवेदन पर विचार किया। दस्तावेजों में उन्होंने पैरोल के दौरान चेन्नई के पॉयस गार्डन में रहने के लिए चेन्नई के स्थानीय निकाय से पत्र भी लिखवाकर जमा किया। शशिकला के पति 74 वर्षीय नटराजन का बुधवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में जिगर और किडनी का प्रत्यारोपण किया गया। अन्नाद्रमुक कर्नाटक के प्रभारी वा पुगाझेंदी ने बताया कि राज्यसभा के सांसद एन. कृष्णन ने शशिकला की तरफ से एक हलफनामा दिया और पैरोल के लिए जमानत राशि के रूप में 1,000 रुपये जेल में जमा कराया।

तमिलनाडु पुलिस, जिसने शशिकला की चेन्नई यात्रा के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है, पैरोल के दौरान उनकी सुरक्षा करेगी। शशिकला के सह-अपराधी इलावारसी और वी.एन. सुधाकरन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के आय से अधिक 64 करोड़ रुपये की संपत्ति के मामले में एक साथ जेल की सजा काट रहे हैं। भ्रष्टाचार के 19 वर्षीय पुराने मामले में जयललिता को भी दोषी ठहराया गया था। पांच दिसंबर, 2016 को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading