Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / नेताओं समेत बॉलीवुड के इन दिग्गजों ने दीं विजयदशमी की शुभकामनाएं…

नेताओं समेत बॉलीवुड के इन दिग्गजों ने दीं विजयदशमी की शुभकामनाएं…

 

 

 

आज विजयदशमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व को अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है।

दशहरा शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन मनाया जाता है इसी के साथ नवरात्रि की समाप्ति हो जाती है, इस दिन नवरात्रि स्थापना पर स्थापित किये कलश को भी विसर्जित किया जाता है।
दशहरा को नवरात्रि के दसवें दिन ही मनाये जाने का कारण भगवान् राम से जुड़ा है। जब भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काट रहे थे तब रावण सीता का हरण कर ले गया था। सीता को बचाने और अधर्मी रावण का वध करने के लिए भगवान राम ने रावण से कई दिनों तक युद्ध किया। और शारदीय नवरात्रों में 9 दिनों तक दुर्गा मैया की आराधना की और उनके आशीर्वाद से सभी राक्षसों का वध कर 10वें दिन रावण का वध किया। इसी कारण इस दिन रावण और कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों को बुराई का प्रतीक मानकर जलाया जाता है और राम की रावण पर जीत या बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है।

तो ये बड़े-बड़े दिग्गज भी अपने-अपने अंदाज में दशहरा का पर्व मना रहे हैं। इन सबने ख़बर 24 एक्सप्रेस के माध्यम से पूरे देश को दशहरा की बधाइयाँ दीं…

 

 

– बिहार के सांसद एवं पूर्व मंत्री साधु यादव ने समस्त देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जरूरी है अपने जहन में राम को ज़िंदा रखना, पुतले जलाने से कभी रावण नहीं मरा करते। अगर अपने मन में राम को बसा लिया उनकी बातों को बसा लिया तो रावण कभी जिंदा ही नहीं होगा। साधु यादव ने कहा कि देश इस वक़्त गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहा है सबसे पहले इस रावण को खत्म करना होगा और देश को समृद्ध बनाना होगा।

– सर्व सम्भाव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने सभी देशवासियों को हार्दिक सुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय है।
आप भी हर पथ पर विजयी हों, यही श्री राम से मंगल कामना है। विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

 

– भाजपा नेता सैय्यद मज़हर अब्बास रिज़वी ने सभी देश वासियों को बधाई दीं उन्होंने कहा की दशहरा बुराई को ख़त्म करने का दिन है। जैसे रावण का अंत हुआ वैसे ही आपके दुखों का अंत हो।

– बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव ने अपने अंदाज में दशहरा की बधाइयाँ दीं उन्होंने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर दया, क्षमा की विजय, अज्ञान पर ज्ञान की विजय, रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक पावन पर्व दशहरा।
हर पल हो आपका जीवन सुनहरा, घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा, रहे आप कही भी इस जहां में… मुबारक हो आपको यह पावन पवित्र दशहरा।

 

– बॉलीवुड की एक्ट्रेस कनक यादव ने सभी देशवासियों को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दशहरा में रावण का दहन हुआ था पर जिन लोगों के अंदर रावण हैं या जो लोग अपनी इंसानियत भूल चुके हैं अगर वह इंसानियत अपनाएं और सच्चाई के मार्ग पर चलें तो शायद हर रोज जितने अपराध या दुराचार होते हैं वह भी दहन हो जाए। चाहती हूं आप सभी लोग इस रावण का दहन करें। कलयुग के रावण का दहन करें। उन्होंने कहा कि त्रेता युग के रावण का दहन करने से कुछ नहीं होगा, उसने तो सिर्फ स्त्री हरण किया था उसको सजा मिल गयी। आजतक लोग उसको दहन कर रहे हैं पर आज जो अन्याय हो रहा है उसका दहन कौन करेगा ?

 

– बॉलीवुड फ़िल्म डायरेक्टर मुस्तफ़ा इंजीनियर ने दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि शान्ति अमन के इस देश से पनप रही बुराई को मिटाना होगा, आतंकी रावण का दहन करने, आज फिर श्री राम को आना होगा। उन्होंने कहा कि भारत अमन और शांति का देश है यहां सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं लेकिन कुछ शांति नापसंद लोग बार-बार अशांति फैलाने के लिए लोगों को लड़वाते हैं सबसे पहले इस बुराई को खत्म करना होगा और अमन शांति के दुश्मनों को सबक सिखाना होगा।

ख़बर 24 एक्सप्रेस के एडिटर-इन-चीफ मनीष कुमार ने सभी देशवासियों को बधाई दीं उन्होंने कहा कि ये देश सभी का है सभी का बराबर का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि इस देश से सभी बुराइयों को मिटाना होगा। आज यहां स्त्री अपने को असुरक्षित महसूस करती है सबसे पहले इस रावण को मारना होगा। किसान आज मरने को मजबूर है उस अन्नदाता को बचाना होगा। दशहरा के पावन पर्व पर नेताओं के अंदर के रावण को मारना होगा इस देश को खुशहाल बनाना होगा।

 

***

 

Exclusive

Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading