
मन की बात को आज पूरे तीन साल हो गए। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात करते हुए देशवासियों के आभार जताया और धयवाद किया।
पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के मन की बात का प्रोग्राम है। मोदी ने कहा कि तीन साल में ऐसी कई घटनाएं हुईं जो उनके मन को छू गईं। इसके बाद मोदी ने खादी का जिक्र किया। मोदी ने कहा की खादी खरीद कर लोगों को गरीब के घर में दीया जलाना चाहिए।
पीएम मोदी ने देशवासियों ने जिस तरह से स्वच्छता आ भियां में अपना योगदान दिया है आने वाले समय में देखना भारत से गांदगी बिलकुल दूर हो जाएगी।
पीएम ने श्रीनगर के बिलाल डार का जिक्र किया। जिसको श्रीनगर निगर निगम ने स्वच्छता मिशन का एंबेसडर बनाया है। मोदी ने बताया कि बिलाल श्रीनगर में स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी ने बताया कि बिलाल डल झील से अबतक 12,000 किलो से ज्यादा कूड़ा-कचरा साफ कर चुके हैं।
मोदी ने अक्टूबर महीने का जिक्र कर कहा कि यह महीना देश के कई महापुरुषों को याद करने वाला महीना होता है। मोदी ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। मोदी ने कहा कि गांधी जी, जय प्रकाश जी, दीन दयाल जी हमेशा सत्ता के गलियारे से दूर रहे। मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाए’ पर काम किया। मोदी ने कहा कि पटेल ने देश को एकजुट करने का काम किया था और इस एकजुटता को बचाकर रखना है।
मोदी ने प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि स्वच्छता मिशन में उनका काफी योगदान है। मोदी के मुताबिक, दोनों के योगदान से सकारात्मक परिवर्तन आया।
मोदी ने लोगों से कहा कि अपने राज्य के सात सबसे बेहतर टूरिस्ट स्टेशन बताएं। मोदी ने कहा कि भारत सरकार उसपर काम करेगी और उन जगहों को बढ़ावा देकर और बेहतर बनाएगी। मोदी ने लेफ्टिनेंट स्वाति महादिक और लेफ्टिनेंट निधि दुबे का जिक्र किया। जिनको उनके शहीद पति की जगह आर्मी में जगह दी गई है। मोदी ने दोनों को बधाई देते हुए लोगों के लिए प्रेरणा बताया।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express