
आज बाबा राम रहीम को अपने किये की असली सजा मिल सकती है कथित बाबा राम रहीम ने जो असली गुनाह किये हैं उनके निशान अभी तक नहीं मिट सके हैं। ना जाने कितने परिवारों से उनका सहारा छीनने वाला बाबा अपने घर भरता गया। आज उसके पाप का घड़ा जब भर गया है तो उसके एक एक करके सभी गुनाह सामना आ रहे हैं।
आपको बता दें कि बाबा राम रहीम द्वारा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और पूर्व डेरे के पूर्व सदस्य रंजीत सिंह की हत्या के मामले में शनिवार को अंतिम बहस की शुरुआत होगी। इस मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया जाएगा।

25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से दोषी करार दिए जाने के तीन दिन बाद डेरा प्रमुख को 20 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह सुनारिया जेल में है।
बता दें कि, डेरे के अंदर साध्वियों के साथ दुराचार से संबंधित मामले में गुमनाम चिट्ठी मिलने के बाद डेरा सदस्य रंजीत सिंह की 2002 में हत्या कर दी गई थी। अक्तूबर 2002 में ही पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की भी साध्वियों की गुमनाम चिट्ठी के मामले में लेख प्रकाशित होने के बाद हत्या कर दी गई थी।
हत्या के दोनों मामले की सुनवाई पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही है। 16 सितंबर से हत्या के दोनों मामलों में अंतिम बहस होनी है। साध्वी यौन शोषण मामले में सजा के बाद दोनों मामलों में अंतिम बहस के बाद फैसला भी दिया जाएगा।
साध्वी यौन शोषण मामले में सुनवाई के दौरान गुरमीत राम रहीम कभी पंचकूला की विशेष अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुआ। इस दौरान सिरसा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उसकी पेशी होती रही।
25 अगस्त को पंचकूला में जब डेरा प्रमुख अदालत में पहली बार व्यक्तिगत तौर पर पेश हुआ। इसी दौरान हुई पंचकूला में हिंसा और आगजनी हुई, जिसमें 35 लोगों की मौत हुुई।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express