
पब्लिक है ये अपवाह, अपवाद इन सबपर बड़ी जल्दी भरोसा कर लेती है। यहां पर अपवाहों का बाजार बड़ी जल्दी गर्म हो जाता है। बस जरा सी अपवाह बनानी है और उसको थोड़ा सा फैलाना है बाकी काम पब्लिक अपने आप कर देती है।
जी हाँ सही कहा। आप ‘ये हैं मोहब्बतें’ की इशिता को जानते होंगे। हम बात कर रहे हैं छोटे पर्दे की बड़ी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी की, जो खुद फेक न्यूज़ का शिकार बन गयीं।

दिव्यांका को लेकर ऐसी खबर सामने आयी कि उनके फैंस के होश उड़ गए। दरअसल, किसी ने ट्विटर पर लिखा कि दिव्यांका का निधन हो गया है।
खुद दिव्यांका इस ख़बर को सुनकर स्तब्ध रह गयीं। ये ख़बर इतनी फैली की खुद इनको अपने जिंदा होने पर शक होने लगा।
ये खबर तेजी से वायरल होने लगी। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपने अकाउंट में लिखा, ‘दीदी, मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं रोते हुए ये ट्वीट कर रही हूं। दीदी आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगी।’

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका की मौत की ये झूठी खबर उन तक भी पहुंची। तब दिव्यांका ने खुद ट्वीट कर लिखा, ‘कोई मेरे मरने की झूठी खबर फैला रहा है। दोस्तों मैं जिंदा हूं। कृप्या ऐसी खबरें फैलाकर मेरे परिवार और दोस्तों को परेशानी में डालें’।
जब दिव्यांका ने ये ट्वीट किया तब उनके फैंस को राहत मिली। दिव्यांका के ट्वीट पर उनके फैंस ने लिखा, ‘कोई ऐसा कैसे कर सकता है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा।’
ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी की मौत की अफवाह फैली हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन, राजपाल यादव, संजय दत्त, विनोद खन्ना, दिलीप कुमार की मौत की भी अफवाह सोशल मीडिया पर आई थी। जिसके बाद इन सबको अपनी मौत की ख़बर का खंडन करना पड़ा।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express