Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / बिहार कांग्रेस में लालच की टूट, 14 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, 4 का और कर रहे हैं जुगाड़…

बिहार कांग्रेस में लालच की टूट, 14 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, 4 का और कर रहे हैं जुगाड़…

 

 

बिहार कांग्रेस में टूट की एक बड़ी ख़बर आ रही है। आपको बता दें कि बिहार में कांग्रेस के 14 विधायक पार्टी से अलग हो गए हैं। अब ये विधायक 4 और विधायकों का जुगाड़ कर रहे हैं अगर 4 विधायक इनके साथ और आ जाते हैं तो इन विधायकों की विधायकी नहीं जाएगी।

पूरे देश में इस वक़्त कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने की जद्दोजहद में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर ऐसी ख़बरें कांग्रेस के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही हैं।

आपको बता दें कि बिहार में कांग्रेस के 14 विधायकों ने पार्टी को अपने बागी तेवर दिखा दिए हैं। इन विधायकों के राज्य के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी जेडीयू में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

पद के लालच में अलग हो रहे इन विधायकों को अभी 3 दिन पहले दिल्ली में तालाब किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के इन 14 विधायकों ने अपना एक अनौचारिक समूह बना लिया है। इन्हें अपनी विधायकी बनाए रखने के लिए अपने गुट में पार्टी के 4 और विधायकों के शामिल होने का इंतजार है क्योंकि विधायकी कायम रखने के लिए दो-तिहाई आंकड़े होना जरूरी होता है। बताते चलें कि बिहार में कांग्रेस पार्टी के 27 विधायक हैं। इसलिए पार्टी के 18 विधायकों का साथ होना जरूरी होता है जिससे उनकी विधायकी पार्टी से हटने के बाद भी बनी रह सके।

वहीं बिहार में पार्टी में पक रही इस खिचड़ी से बेखबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के नेताओं को खूब लताड़ लगाई हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी के जेडीयू के चीफ सीएम नीतीश कुमार पर पार्टी के विधायकों को पद का लालच देकर अपने पाले में खींचने का आरोप लगाया है।

सूत्रों की माने तो बिहार में जेडीयू और आरजेडी महागठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर दोबारा सरकार बनाने से कांग्रेस फूट के आसार पैदा हो गए थे। बताया जा रहा है कि विधायकों में तभी से असंतोष की स्थिति बनी हुई थी।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: सम्मान की बातें तो बहुत हुईं, लेकिन क्या भारत में महिलाओं को सच में मिलती है बराबरी?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: सम्मान की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन क्या भारत में महिलाओं को सच में मिलती है बराबरी?

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading