Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल पर ख़बर 24 एक्सप्रेस की ख़बर पर लगी मोहर, बड़े मंत्रियों ने सौंपे इस्तीफ़े, 2-3 तारीख को सपथ ले सकते हैं नए मंत्री

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल पर ख़बर 24 एक्सप्रेस की ख़बर पर लगी मोहर, बड़े मंत्रियों ने सौंपे इस्तीफ़े, 2-3 तारीख को सपथ ले सकते हैं नए मंत्री

 

 

2019 को टारगेट करते हुए मोदी सरकार में एक बड़ा फेर बदल होने जा रहा है। इस ख़बर की ख़बर 24 एक्सप्रेस पहले ही पुष्टि कर चुका है। मोदी सरकार में एक बड़ा फेर बदल हो रहा है जिसमें कुछ नए चेहरे भी शामिल होने जा रहे हैं वहीं। यूपी के लिए सबसे बुरी ख़बर है कि यूपी से 5 मंत्री मोदी कैबिनेट का हिस्सा थे जिसमें 3 ने इस्तीफे दे दिए हैं।

आपको बता दें कि इस्तीफा देने वाले सभी नेता भजपा के शीर्ष नेताओं में से थे। जिनमें यूपी के सांसद व वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडेय और उमा भारती जैसे सरीखे नाम हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है। पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार 2 सितंबर की सायं अथवा 3 सितंबर के सुबह कर सकते हैं।

 


बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार में होने वाले फेरबदल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शाह ने गुरूवार को सरकार से विदा होने वाले करीब 8 मंत्रियों को अलग—अलग समय पर बुलाकर उनसे मुलाकात की है।

तो अन्नाद्रमुक कोटे से सरकार में शामिल होने वाले एम थंबीदुरई ने भी शाह ने मुलाकात की है। अन्नाद्रमुक की ओर से सरकार में शामिल होने वाले नेताओं में दूसरा नाम वी मैत्रेयन का है।

उमा, कलराज, बालियान, रूढी, महेंद्र नाथ पांडेय, निर्मला सितारमन और गिरिराज ने सौंपे इस्तीफे
सूत्र बताते हैं कि मोदी सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्रियों उमा भारती, कलराज मिश्र, राजीव प्रताप रूढी, निर्मला सितारमन और गिरिराज सिंह सरीखे मंत्रियों ने अपने इस्तीफे संगठन महामंत्री राम लाल को सौंप दिए हैं।

हालांकि महेंद्र पांडे के इस्तीफे की खबर को औपचारिक भी कर दिया गया है। बाकी लोगों के इस्तीफे की प्रक्रिया को अभी पार्टी ने गोपनीय रखा है। इस्तीफा देने वाली एक मंत्री ने अमर उजाला को बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार से बाहर होने वाले मंत्रियों को अलग-अलग मिलने के लिए बुलाया था।

शाह ने इस्तीफा देने वाले एक मंत्री से कहा कि आप मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिजिए। इसपर उक्त मंत्री ने कहा कि कब देना है। इसके बाद शाह ने बगल में बैठे संगठन महामंत्री राम लाल से पूछा कब इस्तीफा लेना है।

राम लाल ने कहा कि 1 घंटे के अंदर दे दिजिए। उक्त मंत्री ने तत्काल इस्तीफा लिखते हुए संगठन महामंत्री को सौंप दिया। शाह और राम लाल की ऐसी ही चर्चा करीब उन सभी मंत्रियों से हुई जिनसे इस्तीफा मांगा गया है। पिछले दफे भी मोदी मंत्रिमंडल में हुए विस्तार से चंद घंटे पूर्व अमित शाह ने सरकार में शामिल होने और बाहर जाने वाले नेताओं को बुलाकर पीएम की मंशा से उन्हें अवगत कराया था।

इस्तीफा देने वाले कलराज मिश्र जल्द ही किसी राजभवन की शोभा बढाते नजर आएंगे। तो शेष मंत्रियों की नियुक्ति संगठन में की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि त्यागपत्र देने वाले मंत्रियों को शाह ने कहा है कि वे अगले दो—तीन दिनों के बाद उनके साथ विस्तार से चर्चा करेंगे।

इसके अलावा चौधरी बीरेंद्र सिंह को शाह पहले ही सरकार से बाहर जाने के संकेत दे चूके हैं। तो यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाए गए महेंद्र पाण्डे ने भी मंत्रीपद से इस्तीफा देकर सरकार से बाहर का रास्ता पकड लिया है। प्रदेश के ब्राहण समीकरण को साधने के लिए शाह ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैठाया है।
सूत्र बताते हैं कि मंत्रीमंडल विस्तार में चुनावी राज्यों को तरजीह मिलेगी। सबसे बडा झटका यूपी को लगने वाला है। सरकार से बाहर होने वाले मंत्रियों में करीब 5 मंत्री यूपी से हैं। बताया जा रहा है कि कर्नाटक से पार्टी के वरिष्ठ सांसद प्रहलाद जोशी और सुरेश अंगडी का सरकार में शामिल होना तय है। इसके अलावा राष्ट्रीय संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले वरष्ठि महासचिव भूपेंद्र यादव भी सरकार में जाएंगे।

इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर और डा जितेंद्र सिंह के विभागों में बदलाव हो सकता है। वैसे इन दोनों नेताओं पर भी मंत्रिमंडल से बाहर जाने की तलवार लटकी हुई है। बिहार से जदयू कोटे से आरसीपीएन सिंह मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। तो सरकार में ओम माथुर और बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह का मंत्री बनना तय है।

मंत्रियों से इस्तीफे लेने और नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किए जाने की कवायद को अंतिम रूप देने के बाद अमित शाह उसपर संघ नेतृत्व की भी अंतिम मुहर लगवाएंगे। संघ समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए शाह वृ्ंदावन पहुंचे हैं। वैसे तो उनका यहां 31 अगस्त सायं 8 बजे से 3 सितंबर को सायं 6 बजे तक रहने का कार्यक्रम जारी हुआ है।

मगर सूत्र बताते हैं कि शाह अपने कार्यक्रम में बदलाव कर सकते हैं। शाह के अलावा गृृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी 2से 3 सितंबर के बीच वृृंदावन में संघ की समन्वय बैठक में रहना है। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिकता तय होने के बाद उन्हें भी कार्यक्रम में तबदीली किए जाने को कहा जा सकता है।

जिस तरह से शाह ने सरकार से बाहर किए जाने वाले मंत्रियों को तलब कर इस्तीफे मांग लिए हैं। उससे माना जा रहा है कि अगले 72 घंटो में मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। 1 सितंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बालाजी दर्शन के लिए तिरूपति जा रहे हैं। वहां उनका एक आम नागरिकों के जरिए अभिनंदन का भी कार्यक्रम है। उनके 2 सितंबर को दोपहर तक लौटने की संभावना है।

इसलिए कहा जा रहा है कि मंत्रीमंडल का विस्तार 2 सितंबर की सायं अथवा 3 सितंबर की सुबह होगा। 3 सितंबर दोपहर 12 बजे के करीब पीएम मोदी को चीन यात्रा के लिए रवाना होना है। यदि शाह के प्रस्तावों पर संघ ने मुहर लगा दी तो मोदी का मंत्रिमंडल विस्तार अगले 72 घंटो में संपन्न हो जाएगा। वैसे कवायद अंतिम दौर में है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading