Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / टॉयलेट बेशक कैसी भी हो लोग जा तो रहे हैं….

टॉयलेट बेशक कैसी भी हो लोग जा तो रहे हैं….

 

टॉयलेट बेशक जाने लायक जो ना हो लेकिन जब नाम किसी बड़े स्टार का जुड़ जाता है तो हर कोई उधर आकर्षित होने लग जाता है। और वैसे भी बात अक्षय कुमार की हो तो आजकल अक्षय कुमार अपने फैन्स जो अच्छे से आकर्षित करना सीख गए हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ ने आखिरकार वो करिश्मा कर दिखाया जिसका बॉक्स ऑफिस को महीनों से इंतजार कर रहे है। फिल्म ने महीनों से चली आ रही बड़े पर्दे की बदकिस्मती को दूर करते हुए सिर्फ तीन दिनों में 51 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म ने धीमी शुरुआत करते हुए वीकेंड पर जबरदस्त कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने जहां 13.10 करोड़ कमाए, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 17.10 करोड़ रही। ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ का कलेक्शन में सबसे ज्यादा रविवार के दिन रहा। फिल्म ने संडे का पूरा फायदा उठाते हुए 21.15 करोड़ की कमाई की।

अक्षय की ये इस साल आई दूसरी हिट फिल्म है। पिछले साल आई उनकी रुस्तम और एयरलिफ्ट भी हिट रही थी। जिस तरह से टॉयलेट एक प्रेम कथा की कमाई जारी है उससे ये जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। ट्रेड विश्लेकों को उम्मीद है कि फिल्म को 15 अगस्त की छुट्टी का भी फायदा उठाते हुए और कमाई करेगी। वैसे भी अक्षय की कंपटीशन में और कोई फिल्म नहीं थी लेकिन अगले हफ्ते राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सेनन की ‘बरेली की बर्फी’ रिलीज हो रही है जिससे इसे टक्कर मिल सकती है।

पिछले कुछ सालों में अक्षय की छवि कमाऊ अभिनेता की बनकर उभरी है। हर निर्माता-निर्देशक उनकी पॉपुलैरिटी को कैश करना चाहता है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Government Cracks Down on Obscene Content: 5 OTT Apps Blocked, Over 100 Web Series Removed

Government Cracks Down on Obscene Content, 5 OTT Apps Blocked, Over 100 Web Series Removed, Khabar 24 Express

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading