
डोकलाम विवाद अब धीरे धीरे गंभीर रूप लेता जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डोकलाम में जमी भारतीय सेना के पैर उखाड़ने के लिए चीन एक खतरनाक योजना बना रहा है।
चीन और भारत के बीच चल रहे डोकलाम विवाद सीमा विवाद के बीच चीनी सेना की छोड़ी जंग की तैयारी की बात सामने आई है। चीनी एक्सपर्ट्स ने कहा है कि चीन छोटे स्तर के युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि डोकलाम सीमा से भारतीय सैनिकों को खदेड़ने के लिए चीन छोटे स्केल पर मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है। इस मिलिट्री ऑपरेशन के जरिए चीन भारतीय सैनिकों को दो हफ्ते में डोकलाम से पीछे ढकेल देगा।
गौरतलब है कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शनिवार को अपनी संपदकीय में लिखा कि मोदी सरकार भारत को जंग की तरफ धकेल रही है। चीनी अखबार ने यहां तक कह डाला कि युद्ध होने पर परिणाम क्या होगा यह सब जानते हैं।

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अगर भारतीय सेना डोकलाम से पीछे नहीं हटती है तो युद्ध तय है और अगर युद्ध होता है तो उसका नतीजा सभी जानते हैं। इसके साथ ही चीनी अखबार ने पीएलए को पिछले 50 सालों में सबसे मजबूत सेना बताया है।
चीनी मीडिया ने मोदी सरकार पर लोगों से झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत सरकार लोगों से झूठ बोल रही है कि 2017 वाला भारत 1962 वाला भारत नहीं है। पिछले 50 सालों में दोनों देशों की ताकत में बहुत अंतर है।
वहीं शुक्रवार को चीन ने एक बार फिर इस मुद्दे पर गीदड़ भभकी दी है। चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत अपने सैनिक वापस नहीं बुलाता है तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।
बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में चीन के वरिष्ठ राजनयिक लियु जिनसोंग ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने डोकलाम में अवैध तरीके से सीमा पार की है। वहीं गुरुवार को राज्यसभा में चीन-भारत संबंधों पर सुषमा स्वराज ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर अपनी बात रखी।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवाक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि अगर भारत सच में चीन के साथ शांति चाहता है, तो उसे तुरंत डोकलाम सीमा से अपने सैनिक वापस बुला लेने चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार में मौजूद सूत्रों के मुताबिक चीन इस मुद्दे पर ठंडा पड़ रहा है।
साथ ही उन्होंने बताया कि चीन के साथ राजनयिक बातचीत का सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, लेकिन चीन के बारे में कोई फैसला लेना अभी जल्दी होगी।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7