Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पथराव भाजपा का आरोप जनता पर, गुजरात में राहुल गांधी की कार पर पथराव करने वाला भाजपा कार्यकर्ता गिरफ़्तार

पथराव भाजपा का आरोप जनता पर, गुजरात में राहुल गांधी की कार पर पथराव करने वाला भाजपा कार्यकर्ता गिरफ़्तार

 

 

राहुल गांधी की कार पर हमला करने वाले कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए गुजरात के बनासकांठा दौरे पर निकले थे। वहीं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की कार को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। मीडिया और भाजपा ने इसको कांग्रेस के खिलाफ लोगों का गुस्सा बताया लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता और मीडिया ये भूल गए कि वहां कांग्रेस की नही बल्कि भाजपा की सरकार है। जब राहुल गांधी मीडिया के सामने आए इसके अलावा सोशल मीडिया में ये बात फैली कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनें एक अरसा बीत गया वहां जो भी कुछ घटित हो रहा है उसमें कांग्रेस का विरोध कैसा।
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर भी गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में हुई पत्थरबाजी के आरोप में बीजेपी कार्यकर्ता जयेश दर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। राहुल गांधी ने खुद पर शुक्रवार को बनासकांठा में हुई पत्थरबाजी के लिए नरेंद्र मोदी और आरएसएस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि मुझ पर हमले के लिए प्रोटेस्ट करने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि आप लोगों को इसके बजाय बाढ़ प्रभावित लोगों की ममद करनी चाहिए।
बताते चलें कि कल राहुल गांधी राजस्थान बाढ़ प्रभावित लोगों का जायजा लेने के बाद गुजरात के बनासकांठा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे थे, जिस दौरान भीड़ में से कुछ आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी में पत्थर बरसाए थे। इसी मामले को लेकर आज देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं।

इस पर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि वह विरोध प्रदर्शन करने के बजाय बाढ़ पीढ़ितों की मदद करें तो बेहतर होगा। साथ ही वह शनिवार को संसद भवन में पीएम मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुझ पर हुए हमले पर पीएम मोदी की तरफ से निंदा नहीं करने पर अफसोस है लेकिन जो खुद घटना को अंजाम देता है, वो निंदा कैसे कर सकता है। राहुल ने कहा कि पत्थरबाजी करना भाजपा और आरएसएस की राजनीति का तरीका है, इस पर क्या कह सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी के नारों से, काले झंडों से और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम अपनी पूरी ताकत बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने में लगाएंगे।

मामले में राहुल गांधी की कार पर हुए पथराव को लेकर गुजरात मुख्यमंत्री विजय रुपानी का बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त डीजी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल को कल प्रभावित गुजरात की उनकी यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा जहां कुछ लोगों ने उनकी कार पर पत्थर से हमला किया जिससे उनकी कार के शीशे टूट गये। उन्हें काले झण्डे भी दिखाये गये जिसकी वजह से उनके बनासकांठा के धनेरा कस्बे में अपने संबोधन को बीच में ही रोकना पड़ा और वह जल्दबाजी में उस स्थल से निकल लिये।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा एवं आरएसएस ने यह ‘‘कातिलाना हमला’’ करवाया और इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि वह इस हमले की निंदा करते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री विजय रूपानी की अगुवाई वाली गुजरात की भाजपा सरकार पर राहुल गांधी को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने का आरोप लगाया जो एसपीजी सुरक्षा पाए एक विशिष्ट व्यक्ति हैं।

राहुल ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल की घटना में मेरे ऊपर एक बड़ा पत्थर फेंका जो मेरे पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) को लगा। यह मोदीजी और आरएसएस की राजनीति करने का ढंग है। इसके अलावा हम क्या कह सकते हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि न तो प्रधानमंत्री और न ही भाजपा ने अभी तक इसकी भर्त्सना की है, राहुल ने कहा, ‘‘जब उन्होंने स्वयं इस तरह की चीजें की हो तो वे इसकी भर्त्सना कैसे कर सकते हैं। यह काम उनके लोगों ने किया है तो वे इसकी भर्त्सना कैसे करेंगे।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आजाद ने लोकसभा में पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की उपस्थिति में राहुल के ऊपर हुए हमले की कड़ी आलोचना की। आजाद ने कहा कि इस तरह की चीजें कांग्रेस और उनके उपाध्यक्ष को लोगों से मिलने और उनकी परेशानियां सुनने से रोक नहीं सकेंगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading