
ब्लैकबेरी ने भारत में KEYone स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसे सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान लॉन्च किया गया था। यह कंपनी का आखिरी स्मार्टफोन है जिसे खुद ब्लैकबेरी ने डिजाइन किया है। इसमें QWERTY कीबोर्ड है जो शुरू से ही ब्लैकबेरी की खासियत रही है, और इसमें भी ऐसी ही कीबोर्ड दी गई है। भारत के लिए लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने यहां के बाजार के लिए कुछ बदलाव भी किए हैं। यहां यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ उपलब्ध होगा। इंटरनेशनल मार्केट में यह 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ था। भारत में मिलने वाले KEYone में दो सिम लगाने का ऑप्शन होगा। कंपनी के मुताबिक यह ब्लैकबेरी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें दो सिम दिया जाएगा।
अगले हफ्ते बिक्री शुरूअगले हफ्ते से इसकी बिक्री अमेजॉन इंडिया पर होगी। इसकी कीमत 39,990 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तौर पर वोडाफोन की तरफ से 75GB डेटा मिलेगा जो प्रीपेड और पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए होगा। यह एक मिड रेंज स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स वाला स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने अपना खास सिक्योरिटी मॉनिटरिंग ऐप DTEK दिया है। इसमें एंड्रॉयड 7.1 नूगट दिया गया है और इसमें ब्लैकबेरी हब सॉफ्टवेयर भी दिया गया है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये स्मार्टफोन उन लोगों को ज्यादा आकर्षित करेगा जो पुराने कीबोर्ड वाले ब्लैकबेरी पसंद करते थे। इसमें कंपनी ने एडवांस्ड कीबोर्ड दिया है। कंपनी के मुतबाकि इसके स्मार्ट कीबोर्ड के स्पेसबार में फिंगरप्रिंट स्कैनर लगाया गया है। स्क्रॉलिंगो के लिए पूरे कीबोर्ड में कैपेसिटिव टच भी दिया गया है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7