
आज लगभग 2 बजे के करीब अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गयी जिससे एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यात्रियों की चीखपुकार मच गई इनमें कई की मौके पर मौत हो गयी।
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर रामसू और बनिहाल के बीच अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 16 लोगों की मौत की सूचना है जबकि 19 लोग घायल हुए हैं, जबकि 8 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या 16 होने की जम्मू के आईजीपी एसडी सिंह जमवाल ने पुष्टि की है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस का नंबर जेके02-0594 था। बस पहलगाम की बताई जा रही है। घायलों को बनिहाल के सब डिविजनल अस्पताल में भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जम्मू और उधमपुर रेफर किया गया है। घायलों को घटना स्थल से लेने के लिए चॉपर भेजा गया है।
हादसा आर्मी कैंप के करीब होने की वजह से घायलों को इलाज के लिए तत्काल रेस्क्यू बल द्वारा इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर सेना का बचाव आॅपरेशन जारी है। हादसे का शिकार हुए गंभीर घायल लोगों को हॉस्पिटल लाया जा रहा है। मामले में जम्मू के आईजीपी एसडी सिंह जमवाल ने बताया कि हादसे का शिकार बस में ज्यादातर राजस्थान और बिहार के लोग थे। उन्होंने बताया कि बस में कुल 46 लोग थे, जिनमें से 16 की मौत हुई है।
हादसे के बाद होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा कि रामबन के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बारे में उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है। उन्होंने आगे कहा कि घटना स्थल पर सीएम मुफ्ती मुझे बचाव अभियान चलाया है। घायल अमरनाथ यात्रियों को इलाज के लिए जम्मू भेजा जा रहा है। इसके साथ ही राजनाथ ने मामले के संदर्भ में जम्मू-कश्मीर के गवर्नर एन.एन. वोहरा से भी टेलीफोन पर बातचीत की। गवर्नर दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने उन्हें स्थिति की जानकारी दी है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7