Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष हुआ लामबंद

मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष हुआ लामबंद

 

बस मानसून सत्र शुरू होने वाला है और विपक्ष सरकार को घेरने के लिए लामबंद हो चुका है। नोटबंदी का हिसाब किताब, जीएसटी, पीएम मोदी की यात्राओं का ब्यौरा, चीन, पाकिस्तान, बढ़ता आतंकवाद, बेरोजगारी, महंगाई ये सब विपक्ष के मुद्दे होंगे।

संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए 18 विपक्षी दल लामबंद हो गए हैं। 17 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र में नोटबंदी और जीएसटी सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है।

सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का चयन करने के लिए मंगलवार को बुलाई गई बैठक में विपक्ष ने मानसून सत्र पर भी व्यापक रणनीति बनाई थी। सूत्र ने बताया कि संसद के अंदर सरकार को घेरने के लिए 18 विपक्षी दलों में पांच मुद्दों पर सहमति बनी है। इसके अलावा संसद के बाहर और सोशल मीडिया पर भी सरकार को घेरने की तैयारी की गई है।

प्रमुख मुद्दों में नोटबंदी का दुष्परिणाम, जीएसटी लागू करने की जल्दी, किसानों की आत्महत्या, राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई और झूठी खबरें फैलाकर सांप्रदायिक भावना भड़काना आदि शामिल हैं।

राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा गया है कि नारदा घोटाले में तृणमूल कांग्रेस नेताओं और पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर रेड डाली गई। इसके अलावा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों पर छापेमारी की गई।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading