Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / झूंठी गवाही मामले में BCCI के पुर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी

झूंठी गवाही मामले में BCCI के पुर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी

 

 

 

लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के मामले में अवमानना का दोषी पाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। ठाकुर ने आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली।

एक पन्ने के अपने हलफनामे में ठाकुर ने कहा है कि कुछ गलत सूचना और गलतफहमी की वजह से ये हुआ और वह बिना किसी शर्त के साफ शब्दों में माफी मांगते हैं। अदालत की प्रतिष्ठा को कभी उन्होंने कम नहीं समझा है।

इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ठाकुर को बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। आदेश में कहा गया था कि ठाकुर को शुक्रवार (14 जुलाई) कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। ठाकुर पर कोर्ट में झूठा हलफनामा दायर करने का भी आरोप है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ठाकुर को झूठी गवाही देने के कारण फटकार लगाई थी और कहा था कि अगर उन्होंने बिना शर्त माफी नहीं मांगी तो उन पर अवमानना का केस भी चलाया जा सकता है और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। हालांकि ठाकुर ने खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया था।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading