Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ़्तार, सीट विवाद में हुई थी जुनैद की हत्या

जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ़्तार, सीट विवाद में हुई थी जुनैद की हत्या

 

 

अब जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और उसने कबूल भी कर लिया है लेकिन ये हत्या बीफ खाने को लेकर नही हुई थी जिसे जुनैद के परिवार ने बताया था। खैर अपराध अपराध है चाहे वो क्रोध वश किया गया हो या सोच समझ कर।

दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू में बीते 22 जून को सीट के विवाद में 16 साल के लड़के जुनैद की हत्या के मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे शनिवार को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को महाराष्ट्र से फरीदाबाद लेकर आ रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान अभी गुप्त रखी गई है। गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया हुआ था। जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने जुनैद और उसके भाइयों को चाकू मारने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस रविवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।

इससे पहले सोमवार को हरियाणा राजकीय रेलवे पुलिस ने मुख्य आरोपी के सिर पर दो लाख के इनाम की घोषणा की थी। जीआरपी ने कहा था कि यदि इस मामले में मुख्य आरोपी से संबंधित कोई भी ऐसी जानकारी देता है, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हो सके, उस व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखते हुए उसे 2 लाख रुपये का इनाम दिया जायगा।

जुनैद हत्याकांड में पुलिस इसके पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक फरार था। बीते 29 जून को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी 50 साल का है। वह दिल्ली सरकार का कर्मचारी है। दो आरोपी 20-20 साल के हैं। जबकि एक आरोपी 30 साल का है। इसके पहले पुलिस रमेश नाम के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ये है पूरा मामला?
22 जून को जुनैद अपने तीनों भाई हाशिम, मोहसिन और मोइन के साथ ईद की खरीदारी कर दिल्ली से लौट रहा था। सदर बाजार स्टेशन से वे लोग ईएमयू में सवार हुए। उस समय सीटें खाली थीं तो वे लूडो खेलने लगे। कुछ देर में ईएमयू भर गई। इस बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति आया और जुनैद से बाला ‘बेटा सीट दे दो’। इतना सुनकर जुनैद उठ गया और बुजुर्ग को अपनी सीट दे दी।

हाशिम ने बताया ओखला स्टेशन पर 20-25 लोग ईएमयू में सवार हुए और धक्का-मुक्की करने लगे। इन लोगों ने जुनैद को जोर से धक्का दिया, जिसका मैंने विरोध किया तो एक हमारे साथ बदसलूकी शुरू हो गई। कोई हम पर जातिगत टिप्पणी कर रहा था तो कोई बीफ खाने वाला बता रहा था। इस बीच वो बुजुर्ग व्यक्ति उठा जिसे हमने सीट दी थी और जुनैद को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद 10-15 अन्य लोगों ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी।

हाशिम ने बताया कि तुगलकाबाद स्टेशन पर ईएमयू पहुंचने पर उसने शाकिर को फोन किया। बल्लभगढ़ स्टेशन पर शाकिर हमें लेने के लिए पहुंचा लेकिन हमलावरों ने उसे भी ईएमयू के अंदर खींच लिया और बल्लभगढ़ से असावटी के बीच मारपीट करते रहे। एक हमलावर चाकुओं से वार कर रहा था।

हमलावर शाकिर के साथ स्टेशन पर भीड़ देख तैश में आ गए और उन्होंने स्टेशन निकलते ही ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। शाकिर जैसे ही बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंचा तो उन्होंने हाथ दिखाकर उसे बुलाया। हमलावर उसे देख तैश में आ गए, क्योंकि शाकिर के साथ भीड़ दिखाई दे रही थी। डर के कारण हमलावरों ने जुनैद व अन्य भाइयों को उतरने नहीं दिया। बल्कि भीड़ को इतर कर शाकिर को बोगी में चढ़ा लिया। इसके बाद एक हमलावर ने चाकू निकालकर वार करने शुरू कर दिए। जबकि दूसरे लोग मारो-मारो कहकर समर्थन कर रहे थे।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading