Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पूरा इस्राइल कर रहा है मोदी-मोदी, नेतन्याहू कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

पूरा इस्राइल कर रहा है मोदी-मोदी, नेतन्याहू कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

 

 

पीएम मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर आज से इस्राइल जा रहे हैं। इस्राइल की यात्रा पर जाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बातचीत और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर हैं।
इजरायल सरकार के मुताबिक भारत और इजरायल के बीच संयुक्त रणनीतिक साझेदारी, कृषि और स्पेस क्षेत्र में सहयोग को लेकर आपसी समझौते होंगे। इसके अलावा भारत और इजरायल के बिजनस समुदाय की मीटिंग भी होगी।

वहीं सूत्रों के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि मोदी के साथ उनकी बातचीत में साइबर सुरक्षा समेत सहयोग के कई अहम क्षेत्रों पर चर्चा होगी।

मोदी को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में से एक बताते हुए नेतन्याहू ने कहा कि भारतीय नेता साइबर समेत कई क्षेत्रों में इस्राइल के साथ निकट सहयोग चाहते हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक नेतन्याहू ने कहा कि भारत दुनिया में बेहद तेजी से उभरती तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत जल, कृषि, स्वास्थ्य और साइबर जैसे कई क्षेत्रों में इस्राइल के साथ नजदीकी सहयोग चाहता है।

आपको बता दें कि मोदी और नेतन्याहू इससे पहले भी विदेश में संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों से इतर दो बार मिल चुके हैं। बताया जाता है कि दोनों फोन पर बराबर संपर्क में रहे हैं।
तेल अवीव विश्वविद्यालय में साइबर वीक 2017 सम्मेलन के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि पहले यह बताने में नुकसान होता था कि आप इस्राइल से हैं लेकिन आज जब आप साइबर या आधुनिक प्रौद्योगिकी की बात करते हैं तो यह बताना फायदेमंद होता है कि हम एक इजराइली कंपनी हैं। अब पूरी दुनिया को इस्राइल की जरूरत है। यही कारण है कि पूरा विश्व यहां आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि दोनों देश मुक्त व्यापार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मोदी के इस दौरे से ‘मेक इन इंडिया’ को भी मजबूती मिलने की संभावना है। पाकिस्तान सीमा पर बाड़ लगाने से जुड़ी तकनीक भी भारत इस्राइल से ही आयात कर रहा है। इस दौरे से तकनीक के क्षेत्र में और समझौतों के होने की उम्मीद जगी है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा इस लिहाज से बेहद खास है क्योंकि इसी साल दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्तों के 25 साल भी पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की नेतन्याहू के साथ मौजूदगी बेहद खास होने वाली है। नेतन्याहू ने मोदी के लिए खास डिनर भी रखा है। इस्राइली मीडिया ने लिखा है कि ट्रंप के स्वागत से भी बड़ा जलसा होने जा रहा है। मोदी की यात्रा इतिहास रचने वाली है। इस काम में 11 मंत्रालयों को लगाया गया है।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता देश है इस्राइल। मोदी ने भी रक्षा सौदों में इस्राइल को ही तरजीह दी है। पिछली यूपीए सरकार के पीछे हट जाने के बावजूद मोदी ने इस्राइल से 965 करोड़ के बराक एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम के खरीद को मंजूरी दी थी। यही वहज है कि नेतन्याहू इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि ‘मेरे मित्र नरेंद्र मोदी’ की आगामी यात्रा के दौरान ‘प्रौद्योगिकी दिग्गज’ के तौर पर इस्राइल की बढ़ती स्वीकार्यता


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading