Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राष्ट्रपति के नाम पर बीजेपी की बैठक, आज हो सकता है नाम पर फैसला

राष्ट्रपति के नाम पर बीजेपी की बैठक, आज हो सकता है नाम पर फैसला

 

 

 

 

राष्ट्रपति चुनाव पर बीजेपी और सभी विपक्षी दलों ने कमर कस ली है। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक हेडक्वाटर में हो रही है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद हैं। दरअसल, राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर इस समिति के सदस्यों ने अपने सहयोगियों और विपक्षी पार्टियों के मिलकर उनकी राय ले ली है। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जा सकती है।

इससे पहले बीजेपी ने दिल्ली में अपने सांसदों और विधायकों को नॉमिनेशन पेपर पर साइन करने के लिए बुलाया। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक ये प्रक्रिया आज यानि सोमवार को शुरू होगी।

दरअसल, संसदीय बोर्ड के सदस्य राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू और अरुण जेटली राष्ट्रपति उम्मीदवार के चुने जाने के लिए आम सहमति के पक्ष में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी की ये समिति फिर विपक्ष के नेताओं से बातचीत करेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से रविवार को मुलाकात की। इस बैठक के बाद ठाकरे ने कहा कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवार का ऐलान करेगी।

इससे पहले मोदी सरकार के बड़े मंत्रियों ने कथित तौर पर 17 विपक्षी दलों की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसको लेकर मुलाकात की। इस मीटिंग में बीजेपी की ओर से बनाई गई समिति के सदस्य वेकैंया नायडू और राजनाथ सिंह उनसे मिले। इस मीटिंग के बाद कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीजेपी के पास कोई नाम नहीं है और वे उनसे नाम पूछने आई थी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe