Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / संदीप दीक्षित के बयान से कांग्रेस की किरकिरी दीक्षित की माफ़ी बाद भी भाजपा मांग रही है सोनिया से जबाव

संदीप दीक्षित के बयान से कांग्रेस की किरकिरी दीक्षित की माफ़ी बाद भी भाजपा मांग रही है सोनिया से जबाव

 

 

 

 

 

कांग्रेस नेता अपने बयानों से पार्टी की किरकिरी करा रहे हैं। कभी बीफ का आयोजन तो कभी देश को लेकर बयानबाजी।
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत को लेकर दिए विवादास्पद बयान ”सड़क का गुंडा” ने सियासी भूंचाल आ गया है। संदीप दीक्षित के बयान के बाद कांग्रेस तमाम विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई।

हालांकि संदीप दीक्षित ने अपने बयान को तुरंत वापस लेते हुए माफी मांग ली थी लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी को किरकिरी झेलनी पड़ रही है। संदीप दी‌क्षित के बयान को लेकर भाजपा नेता व केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री सीतारमन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य है कि यह कांग्रेस की हमारी संस्‍थाओं और भारतीय सेना को कमजोर करने की रणनीति है।

वहीं उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सेना का अपमान कर रही है उन्हें अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए। सीतारमन ने कहा कि भारतीय सेना वो नहीं है जो कांग्रेस समझ रही है। उन्होंने कहा कि संदीप दी‌क्षित के बयान पर पार्टी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

उधर सीपीआई की वरिष्ठ नेता वृंदा करात संदीप दीक्षित के समर्थन में आ गई हैं उन्होंने कहा कि इससे पहले आर्मी चीफ ने जो कुछ भी कहा वो भी बेहद आपत्तिजनक था। उन्होंने कहा कि वह अपने पद की गरिमा को कम कर रहे हैं।
मालूम हो कि कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने रविवार को संदीप दीक्षित से जब मीडिया ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की सीमा पर बयानबाजी के संदर्भ में सवाल किए, तो उन्होंने जनरल रावत को ‘सड़क का गुंडा’ कह दिया। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने संदीप दीक्षित के बयान का समर्थन नहीं किया है।
हालांकि, बयान देने के कुछ देर बाद ही संदीप दीक्षित ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, ‘मुझे वास्तव में लग रहा है कि मैंने गलत कह दिया।इसलिए मैं इसपर माफी मांगता हूं और अपना बयान वापस लेता हूं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading