अपने नागरिकों की हत्या से गुस्साए चीनी राष्ट्रपति ने नहीं की शरीफ से मुलाक़ात
अपने लोगों की पाकिस्तानी आतंकवादियों के द्वारा हत्या पर गुस्साये चीन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की वो बेज्जती की जिसे शरीफ जिंदगी भर याद रखेंगे।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की आपस में मुलाकात होनी थी और एकदूसरे के साथ रात्रि भोज का भी प्रोग्राम था लेकिन चीनी राष्ट्रपति शरीफ से मुलाकात करने पहुंचे ही नहीं बल्कि वो नवाज़ शरीफ़ के बिलकुल ठीक सामने से निकले और शरीफ की तरफ बिना देखे और बिना मिले ही जिनपिंग अपने देश को निकल लिए जबकि शरीफ हाथ बढ़ाते रह गए। इसके बाद किसी और राष्ट्राध्यक्ष ने शरीफ को तवज्जो नहीं दी।

एक दूसरे के बीच दोस्ताना संबंधों को मजबूती दे रहे चीन और पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों के बीच एससीओ सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता नहीं हो सकी। अस्ताना में हुए एससीओ सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता की, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। दरअसल बलूचिस्तान में दो चीनी शिक्षकों के मारे जाने की खबर आने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता छोड़ दी। खास बात ये है कि पाक-चीन की पहले से प्रस्तावित बातचीत रद्द होने की खबर को चीनी मीडिया ने भी तवज्जो नहीं दी। इसे चीनी सरकार की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा पर सीज़ फायर का उलंघन कर रहा है। वो अपने आतंकवादियों को कश्मीर में भेजकर हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। हमारी सीमा में घुसकर भारतीय सैनिकों को निशाना बना लेता है इतना ही नहीं पाकिस्तान ने कई बार कायराना हरकतें भी की हैं पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों ने मिलकर भारत के सैनिकों को कायरता पूर्वक मारा और उनके सर को धड़ से अलग करके सर अपने साथ ले गए। पाकिस्तान की ऐसी कायराना हरकत के बाद भी भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने शरीफ के साथ बातचीत की आतंकवादी मुल्क़ के नेता के हालचाल पूँछें और गले भी लगे। इस बात को लेकर भारत में प्रधानमंत्री मोदी की खासी आलोचना हो रही है। और अब चीनी राष्ट्रपति ने पाकिस्तानी पीएम के साथ मुलाक़ात का बहिष्कार करने के बाद हमारे प्रधानमंत्री विपक्ष के निशाने पर भी आ गए हैं।

चीन के राष्ट्रपति से बगैर वार्ता किए ही शरीफ को इस सम्मेलन से वापस लौटना पड़ा। हालांकि एससीओ सम्मेलन के दौरान कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के राष्ट्रपति के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की मुलाकात हो सकी। चीन की सरकारी मीडिया ने कजाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष नूरसुल्तान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चीनी राष्ट्रपति की मुलाकात को प्रमुखता से जगह दी। लेकिन पाकिस्तान को लेकर वहां की मीडिया में भी कोई खबर नहीं प्रकाशित की गई।
बलूचिस्तान में मारे गए इन दोनों चीनी नागरिकों का अपहरण पिछले महीने क्वेटा से किया गया था। खबरों के अनुसार आतंकी संगठन आईएस ने इन दोनों की निर्मम तरीके से हत्या की। 8-9 को हुए एससीओ सम्मेलन से पहले इस खबर के सार्वजनिक होने की वजह से चीनी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ कोई बातचीत नहीं की। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान को इस वर्ष संघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) में सदस्य देश के रूप में शामिल किया गया।
पीएम मोदी और नवाज़ शरीफ़ की मीटिंग देखें तस्वीरों में



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7