Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / एमपी में हिंसक होता किसान आंदोलन, किसान मर रहे हैं एमपी के कृषिमंत्री योग करने की सलाह दे रहे हैं

एमपी में हिंसक होता किसान आंदोलन, किसान मर रहे हैं एमपी के कृषिमंत्री योग करने की सलाह दे रहे हैं

 

 

मध्य प्रदेश में उठे किसान आंदोलन की आग राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है। पुलिस फायरिंग में किसानों की मौत पर नाराज प्रदर्शनकारी भोपाल और सीहोर के बीच टोल पर पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने यहां जमकर हंगामा किया। इस बीच किसानों में कर्जमाफी को लेकर इस कदर नाराजगी है कि सांची में एक किसान ने 10 लाख रुपये के बोझ के चलते आत्महत्या कर ली है।

वही एमपी के कृषि मंत्री बाबा रामदेव के साथ योगा करते नज़र आये। योगा करते मंत्री की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसके अलावा नेताओं के बयान भी आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

 

 

एमपी में किसान आन्दोलन हिंसक होता जा रहा है। विरोध कर रहे किसान यहां नाके के सामने बैठ गए और सरकार के रवैय पर नारेबाजी करने लगे। बताया जा रहा है कि उनके इस विरोध में कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हैं। हालांकि, मौके पर कलेक्टर समेत कई बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और भारी पुलिसबल भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सीहोर में किसानों ने हंगामा कर रखा है।

पुलिस को हालात काबू करने के लिए आंसू गैस छोड़ने पड़ रहे हैं। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी है। इस बीच करैरा की कांग्रेस विधायक बड़ा बयान वायरल रोह रहा है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि थाने को आग लगा दो।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading