
विजय माल्या और 9000 करोड़ से ज्यादा का फ़्रॉड।सभी सरकारों का प्रिय रहा माल्या जब विदेश भागा तो उसको भगाने का आरोप भी सरकार पर ही लगा।
हमेशा नुकसान की दुहाई देंने वाला विजय माल्या IPL की टीम पर हज़ारो करोड़ खर्च करता रहा लेकिन उसने ना तो उसने अपने एम्प्लॉइज की सैलरी दी और ना ही बैंकों से लिया कर्जा चुकाया।
जब दबाव बना तो विदेश भाग गया और वहां से अपने कारोबार को चला रहा है।

आपको बता दें कि विजय माल्या ने भारतीय मीडिया का मज़ाक उड़ाया है। भारत-पाक मैच के दौरान मैच का लुत्फ उठाने की मीडिया कवरेज पर विजय माल्या ने भारतीय मीडिया का मजाक उड़ाया है। भगौड़े माल्या ने ट्वीट किया कि भारत पाकिस्तान के मैच के दौरान भारतीय मीडिया ने मेरी उपस्थिति को प्रमुखता से कवर किया। मैं भारतीय टीम को चियर्स करने के लिए सभी मैच देखना चाहता हूं।
गौरतलब है कि भारत-पाक महामुकाबले के दौरान माल्या की मैच देखते हुए और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर से बात करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
बता दें विभिन्न बैंकों की 9,000 करोड़ रुपये से भी अधिक की रकम दबा कर विदेश में जा बैठे शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके खिलाफ शीघ्र ही चार्जशीट दायर कर सकता है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में काम चल रहा है और उनके खिलाफ चार्जशीट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसे माल्या के खिलाफ लंदन की अदालत में दायर कर दिया जाएगा।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express