Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / India / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सैय्यद मज़हर रिज़वी की अनौखी गिफ़्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सैय्यद मज़हर रिज़वी की अनौखी गिफ़्ट

 

 

 

 

आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है।
हालांकि योगी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं और ना अपने समर्थकों को मनाने की सलाह देते हैं लेकिन उनके समर्थकों का प्यार ऐसा करने से उन्हें रोक नहीं पाता है। उनके समर्थक जन्मदिन मनाने के कोई न कोई बहाने ढूंढ ही लेते हैं।

भाजपा के नेता सैय्यद मज़हर अब्बास रिज़वी भी उनमें से ही एक हैं। आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है तो उन्होंने योगी के जन्मदिन मनाने के लिए वृक्षारोपण किया और जगह जगह जाकर पौधों में पानी भी लगाया।

 

 

 

सैय्यद मज़हर अब्बास रिज़वी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जब अपना जन्मदिन इतनी सादगी के साथ मनाते हैं तो उनके समर्थकों को भी कुछ वैसा ही करना चाहिए। जैसे वृक्ष इस धरती की और हमारी जान हैं वैसे ही माननीय मुख्यमंत्री योगी हमारे प्रदेश की जान हैं, शान हैं। इसलिए उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और उनकी लंबी उम्र के लिए दुआएँ मांगी।

सैय्यद मज़हर अब्बास रिज़वी भाजपा के काफी सक्रिय नेता हैं।
रिज़वी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री मोदी से काफी प्रभावित हैं उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी यूपी के विकास के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं वो वाकई काबिले तारीफ़ हैं उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जैसे देश के लिए दिन रात लगे हुए हैं वैसे ही माननीय योगी यूपी को नया और सुन्दर बनाने में दिन रात लगे हुए हैं और यूपी का विकास कर रहे हैं इसे देखकर लग रहा है कि यूपी में जल्द रामराज लौटने वाला है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष माननीय योगी जी के खिलाफ साजिश रच रहा है और उनके नाम को बदनाम करने के नए नए हथकंडे अपना रहा है। रिज़वी ने कहा कि विपक्ष की किसी भी नापाक साजिश को अंजाम तक नहीं पहुँचने देंगे और पूरे प्रदेश के सामने विरोधियों की नापाक साजिशों का पर्दाफ़ाश करते रहेंगे।

 

 

 

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। जब वो पहली बार सांसद बने थे, तब उनकी उम्र महज 26 वर्ष थी। तब भी उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।
इससे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर और गोरखपुर के सांसद के रूप में भी योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। यह अलग बात है कि बड़ी संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचते थे और वह उसे स्वीकार भी कर लेते थे। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए कुछ समर्थक गोरखपुर शहर में होर्डिंग्स भी लगाते थे। इस बार लखनऊ में भी समर्थकों ने शुभकामनाओं की होर्डिंग्स लगवा दी हैं।

कालिदास मार्ग चौराहे की तरफ जाने वाले लोहिया पथ पर ऐसी कई होर्डिंग्स दिखाई दे रही हैं। वैसे उनके जन्मदिन न मनाने की वजह नाथ संप्रदाय की परंपरा से जुड़ी मान्यताओं में भी ढूंढी जाती है। जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए गोरखपुर से उनके कुछ समर्थक लखनऊ पहुंचे भी हैं।

योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ रोचक जानकारियां:
1- उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में पैदा हुए अजय सिंह बिष्ट योगी आदित्यनाथ कैसे बने यह कहानी काफी रोचक है। योगी आदित्यनाथ (अजय कुमार बिष्ट) 5 जून 1972 को उत्तरकाशी में जन्म। 15 फरवरी 1994 को गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी बने।
2- उन्होंने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी किया है। योगी आदित्यनाथ का नाम लोकसभा में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसदों की सूची में भी शामिल है। गोखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जिसके बाद 1998 में वह सांसद चुने गए।
3- योगी आदित्यनाथ जब 12वीं लोकसभा में सांसद बनकर पहुंचे तब उनकी उम्र मात्र 26 साल थी। इसके बाद आदित्यनाथ 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार सांसद चुने जाते रहे।
4- सितंबर 2014 में उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ के प्राण त्यागने के बाद वह गोरखपुर मंदिर महंत यानी पीठाधीश्वर बने।
5- योगी आदित्यनाथ भाजपा के सांसद होने के साथ साथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं। हिन्दू युवा वाहिनी युवाओं का एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading