
दिल्ली में बढ़ रही अवैध पार्किंग और नॉन पार्किंग को सही ठिकाने पर लाने के लिए एमसीडी ने एक और कदम उठाया है अब अगर आप साउथ एमसीडी एरिया के किसी इलाके में नॉन-पार्किंग एरिया में अगर आप गाड़ियां खड़ी करते हैं, तो एमसीडी का एनफोर्समेंट स्टाफ उन गाड़ियों का चालान कर सकता है। इसके अलावा गाड़ियों को जब्त करने का भी अधिकार एनफोर्समेंट स्टाफ को होगा। एनफोर्समेंट स्टाफ को यह पावर देने की मांग साउथ एमसीडी कमिश्नर डॉ पुनीत गोयल ने एलजी से की है।
गोयल के अनुसार साउथ दिल्ली में कुछ जगहों पर पार्किंग के बावजूद ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। इसका कारण है कि लोग पार्किग में गाड़ियां खड़ी नहीं करते। पार्किंग चार्ज देने से बचने के लिए लोग जहां-तहां गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे पार्किंग तो खाली रहती है, लेकिन रोड पर जाम लग जाता है। ट्रैफिक पुलिस के पास न तो उतनी मैनपावर है और न ही पर्याप्त वैन है कि रोड पर खड़ी गाड़ियों को उठाया जा सके। इसलिए उन्होंने मांग की है कि एमसीडी एनफोर्समेंट स्टाफ को ही मोटर वीइकल ऐक्ट -1988 के तहत कुछ पावर दिया जाए ताकि स्टाफ जहां-तहां गाड़ियां खड़ी करने वाले वाहन चालकों का चालान कर सके। मोटर वीइकल ऐक्ट के तहत वर्तमान में केवल पुलिस के पास चालान का पावर है। इसलिए एनफोर्समेंट स्टाफ ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाता। इस संबंध में उन्होंने एलजी को पत्र भी लिखा है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7