Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कच्चे तेल के दाम कम होने के बाबजूद पेट्रोल डीज़ल के रेट बढ़ा दिए

कच्चे तेल के दाम कम होने के बाबजूद पेट्रोल डीज़ल के रेट बढ़ा दिए

 

 

दाम इतने बढे नहीं कि पेट्रोलियम कंपनियां बढे रेट की दुहाई देने लग जाती हैं।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर इजाफा कर दिया है। पेट्रोल के कीमत में 1.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 89 पैसे लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। पेट्रोलियम कंपनियों की दलील है कि वैश्विक तेल में बाजार में क्रूड की कीमतों में इजाफे के चलते यह इजाफा हुआ है। इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल की कीमत में 2.16 रुपये लीटर और डीजल की कीमत में 2.10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। बीते चार सप्ताह से तेल की कीमतों में लगातार इजाफे का दौर है।
लेकिन आपको बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ है और कच्चे तेल कीमतें इतनी नहीं बढ़ी कि उन्हें तुरंत बढ़ा दिया जाए।
जब अन्तराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम गिरते हैं तो कंपनियां तेल के दाम घटाने में आनाकानी करती हैं।

देश की तीन सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन वैश्विक बाजार के मुताबिक कीमतों की समीक्षा करती हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल कीमतों में कमी या बढ़ोतरी का फैसला अब सरकार नहीं करती, बल्कि वैश्विक बाजार के मुताबिक कंपनियां ही निर्णय लेती हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe